जामा मस्जिद से अलविदा की नमाज पढ़कर निकले लोगों ने अतीक के समर्थन में लगाए नारे-देखें वीडियो

<p><em>लोगों की सोच को क्या हो गया है...? शायद वो धर्म जात से ऊपर उठकर नहीं देख पा रहे । तभी वे एक दुर्दांत अपराधी, जो किसी को नहीं बक्शता था, उसके समर्थन में नारे लगाए। एक तरफ यूपी में गैंगस्टर अतीक अहमद की कब्र पर एक नेता ने तिरंगा चढ़ाया। वहीं पटना में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर &#39;शहीद अतीक अहमद अमर रहें&#39; के नारे लगे।&nbsp;</em></p>

जामा मस्जिद से अलविदा की नमाज पढ़कर निकले लोगों ने अतीक के समर्थन में लगाए नारे-देखें वीडियो
21-04-2023 - 04:17 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक तरफ यूपी में गैंगस्टर अतीक अहमद की कब्र पर एक नेता ने तिरंगा चढ़ाया। वहीं पटना में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर 'शहीद अतीक अहमद अमर रहें' के नारे लगे। पटना रेलवे स्टेशन के पास ही बने जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार को नमाज पढ़कर निकले लोगों के नारे लगाए जाने के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

 

पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी
दरअसल, पटना रेलवे स्टेशन के पास बनी जामा मस्जिद मशहूर है। रमजान का महीना चल रहा है। अलविदा की नमाज पढ़कर निकले मुस्लिम वर्ग के लोगों ने अतीक अहमद को शहीद बताते हुए कहा कि पूरी दुनिया के मुस्लिमों की नजर में अतीक-अशरफ और असद शहीद हैं। वह लोग गैंगस्टर अतीक अहमद के समर्थन में नारे लगा रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी की गई।पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद के बाहर जुम्मे की नमाज के बाद नारे लगाए।  

भाजपा ने नीतीश सरकार को कोसा

ईद के पहले इस तरह के घटनाक्रम से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मस्जिद से जुलूस की शक्ल में सड़क पर उतरे लोगों ने अतीक अहमद के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा ने अपना विरोध जताया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की तुष्टिकरण की राजनीति को इसकी वजह बताया।

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।