फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला नौकरी से निकाला गया, गिरफ्तारी की तैयारी ; क्रू मेंबर्स पर भी लगे आरोप 

<p><em>न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी दिल्ली पुलिस ने कर ली है। आरोपी का नाम शंकर मिश्रा है, जो मुंबई का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 34 साल है। उसके खिलाफ IPC की धारा 354, 294, 509, 510 के तहत केस दर्ज किया गया है।&nbsp;यही नहीं&nbsp;शंकर&nbsp;मिश्रा जिस&nbsp;वेल्स फार्गो (Wells Fargo) नाम की कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रहा था, उसने&nbsp;भी इस घटना को बेहद&nbsp;शर्मनाक बताते हुए, मिश्रा को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।&nbsp;</em></p>

फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला नौकरी से निकाला गया,  गिरफ्तारी की तैयारी ; क्रू मेंबर्स पर भी लगे आरोप 
07-01-2023 - 01:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

शंकर मिश्रा इस मामले के बाद से लापता है और उसके लिए लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। एयरपोर्ट अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस को उसका लास्ट लोकेशन बेंगलुरू मिला है।

एयर इंडिया ने लगाया 30  दिनों का प्रतिबन्ध 
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने टीमें गठित की हैं। वहीं, एअर इंडिया ने भी उस पर एक्शन लिया। उस पर 30 दिनों तक प्रतिबंध लगा दिया गया।

जानें क्या है पूरा मामला
एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई।

ये खबरें भी पढ़ें

जानें क्यों पहलवान संग्राम सिंह ने की उड़ानों में शराब पर प्रतिबन्ध की मांग और क्यों भड़के एयर इंडिया पर..?

एयर इंडिया के विमान में सांप मिलने से मचा हड़कंप, जांच के आदेश

बुजुर्ग पीड़ित महिला ने लगाए एयर इंडिया पर आरोप 
 घटना तब सामने आई जब पीड़ित महिला ने टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को चिट्‌ठी लिखी। महिला ने चिट्‌ठी में लिखा कि वह गंदी सीट पर नहीं बैठना चाहती थी इसलिए उसे दूसरी सीट दी गई। एक घंटे के बाद उसे अपनी सीट पर वापस जाने को कहा गया। उसकी सीट चादरों से ढंकी हुई थी लेकिन वहां बदबू आ रही थी।
महिला का आरोप है कि बिजनेस क्लास की कई सीटें खाली होने के बावजूद पहले उसे दूसरी केबिन सीट नहीं दी गई थी। क्रू ने वहां कीटाणुनाशक छिड़का लेकिन महिला ने वही सीट लेने का विरोध किया तब जाकर उसे दूसरी सीट दी गई।

आज है शनिवार, 7 जनवरी और आज से ही शुरू हो रहा है माघ माह, आज कृष्णपक्ष की प्रतिपदा पर अभिजीत मुहूर्त काल दोपहर 12:12 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक है

क्रू मेंबर के खिलाफ भी शिकायत, जांच के लिए कमेटी बनी
बुजुर्ग महिला ने टाटा समूह के चेयरमैन से की शिकायत में फ्लाइट के क्रू मेंबर्स पर भी कार्रवाई की मांग की है। इस पर एअर इंडिया ने कहा कि न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में पुरुष यात्री एअर इंडिया कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ-साथ नियामक प्राधिकरणों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। हमने एअर इंडिया के क्रू की चूक की जांच करने और मामले में त्वरित कार्रवाई में देरी के कारणों का भी पता लगाने के लिए एक आंतरिक समिति का भी गठन किया है। हम जांच और रिपोर्टिंग प्रक्रिया के दौरान पीड़ित यात्री और उसके परिवार के नियमित संपर्क में भी हैं।

एअर इंडिया ने किया बुजुर्ग पीड़िता का किराया रिफंड 
एअर इंडिया ने DGCA को बताया कि पीड़ित महिला को उनका किराया रिफंड कर दिया गया है। एयरलाइंस ने DGCA के कानून प्रवर्तन को इसलिए नहीं बुलाया था क्योंकि पीड़ित महिला ने कार्रवाई के लिए शुरुआती अनुरोध को वापस ले लिया था। एअर इंडिया इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी तक बढ़ाया गया ; पारे की गिरावट ने बढ़ायी सर्दी की छुट्टियां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।