देश में क्या चल रहा है? ' स्वदेश में कदम रखते ही पीएम मोदी ने जाना हाल,कैबिनेट मंत्रियों के साथ की अहम बैठक
<p>पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र की यात्रा से स्वदेश लौटेते ही एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा से भारत के हाल चाल जानने के लिए पूछा कि ‘देश में क्या चल रहा है’?</p> <p>साथ ही पीएम ने विदेश दौरे से लौटते ही सोमवार को दिल्ली में कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और शहरी मामलों और पेट्रोलियम मंत्री हरदीपपुरी <a href="https://twitter.com/HardeepSPuri">i</a>शामिल हुए।</p>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका और मिस्र की पांच दिवसीय यात्रा के बाद रविवार देर रात स्वदेश लौट आए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की स्वदेश वापसी पर हवाई अड्डे के बाहर उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा दिल्ली से भाजपा के सभी सांसद इस अवसर पर मौजूद थे। पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र की यात्रा से स्वदेश लौटेते ही एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा से भारत के हाल चाल जानने के लिए पूछा कि ‘देश में क्या चल रहा है’?
BJP National President Shri @JPNadda along with senior BJP leaders welcome PM Shri @narendramodi after his successful state visits to the US and Egypt. pic.twitter.com/8drutPjFAA— BJP (@BJP4India) June 25, 2023
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा पर थे। अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की और अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया इसके बाद वह अमेरिका की राजकीय यात्रा संपन्न कर शनिवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर राजधानी काहिरा पहुंचे थे। मिस्र की उनकी दो दिवसीय राजकीय यात्रा 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से की मुलाकात, कट्टरपंथ से निपटने पर की चर्चा
पीएम मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति अल-सीसी के साथ बातचीत की और व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा संबंधों और लोगों से लोगों के बीच संबंधों में सुधार पर ध्यान देने के साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की दोनों देशों ने अपने रिश्ते को 'रणनीतिक साझेदारी' तक बढ़ाया राष्ट्रपति अल-सीसी ने मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है
मोदी ने 20 जून को अपनी पांच दिवसीय यात्रा शुरू की थी। उन्होंने 21-24 जून तक अमेरिका का दौरा किया उनकी अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू हुई, जहां उन्होंने 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया बाद में, वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया गया था।
What's Your Reaction?