अब दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे में, आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 

<p><strong>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार, 12 फरवरी को&nbsp;&nbsp;दिल्ली से मुंबई तक बन रहे देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे&nbsp;के &nbsp;दिल्ली-दौसा-लालसोट खण्ड का उद्घाटन करेंगे। इस एक्सप्रेस-वे से यात्रियों के लिए दिल्ली से मुंबई की दूरी घटकर 12 घंटे हो जाएगी।</strong></p>

अब दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे में, आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 
12-02-2023 - 08:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस अत्याधुनिक मार्ग से दिल्ली से मुंबई जाने वाले यात्रियों को 12 घंटे समय की बचत होगी। दिल्ली से मुंबई की दूरी 24 से घटकर 12 घंटे हो जाएगी। एक्सप्रेस-वे के किनारे 20 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। 1386 किलोमीटर लंबी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की लागत 1.01 लाख करोड़ है।
एक्सप्रेस-वे देश के 6 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र होकर गुजरेगा। यह राजस्थान के जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इंदौर तथा गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगा। 
120 किलोमीटर से अधिक स्पीड पर ऑन स्पाॅट चालान
8 लेन की एक्सप्रेस-वे में 80 लाख टन सीमेंट और 12 लाख टन से अधिक स्टील की खपत होगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। 120 किमी से ऊपर की रफ्तार होने पर ऑन द स्पॉट चालान कटेगा। जगह-जगह टोल टैक्स नहीं देना है यानी जितना आप सफर करेंगे उतना आपको टैक्स देना होगा। 
हर 50 किलोमीटर पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट 
हर 50 किलोमीटर पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट हैं और वहीं पर टोल गेट भी हैं। यानि हर जगह आपके एंट्री और एग्जिट के हिसाब से ही आपका टोल कटने वाला है। फास्ट टैग के जरिए आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट जाएंगे। पूरा एक्सप्रेस-वे सीसीटीवी कैमरों से लैस है। ड्राइवर कहीं भी गाड़ी नहीं रोक सकते। गाड़ी रोकने के लिए रेस्ट एरिया होगा। देश में पहली बार इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए एक्सप्रेस-वे पर अलग से एक लेन तैयार की गई है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।