पीएम मोदी ने आज अजमेर भाषण में वसुंधरा का नाम लेकर राहुल गांधी पर कसे तंज
<p><em>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान अजमेर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं । किशनगढ़ हवाईअड्डे पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर गए ,वहां करीब 20 मिनट रहे।इसके बाद वह केंद्र में सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर कयाद विश्राम स्थली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं </em></p>
वसुंधरा राजे का नाम बार बार लिया
प्रधानमंत्री ने बार बार वसुंधरा राजे का नाम ले कर गाँधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की वसुंधरा जी ने बताया कि वे (राहुल गाँधी ) आये,उन्होंने किसी मुद्दे का नाम नहीं लिया , किसी समस्या का हल नहीं बताया। मैंने वसुंधरा जी को आश्वासन दिया कि आप चिंता क्यों कर रही हो। ऐसा कब हुआ जब उन्हें यहाँ के करोड़ों निवासियों की चिंता हुई । " प्रधानमंत्री के भाषण के इस पूरे वक्तव्य को लेकर वसुंधरा राजे समेत मंच पर बैठे सभी हंस पड़े।
सुरक्षा एजेंसी और पुलिस हाई अलर्ट पर
पार्टी नेताओं के अनुसार, आठ लोकसभा और 45 विधानसभाओं सहित राज्य भर से लगभग चार लाख लोगों के रैली में शामिल होने की उम्मीद है।आयोजन के लिए चार लाख वर्ग फुट का विशाल पंडाल बनाया गया है। पंडाल के प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी के नेताओं को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री के अजमेर दौरे को देखते हुए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और जिला पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
गो बैक मोदी कहा गया सोशल मीडिया पर
वही पहलवानों के बृजभूषण सिंह पर लगाए गए आरोपों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर थोड़ा रोष भी देखने को मिल रहा है। पहलवानों के आंदोलन में पिछले कुछ दिनों में जो मोड़ आया है उसके बाद पूरे देश की जनता गुस्से में नज़र आ रही है। इसी के चलते, आज अजमेर में पीएम की रैली से पहले ट्विटर पर ‘गो बैक मोदी’ और ‘मोदी वापस भागो’ खूब ट्रेंड हो रहा है।
राजस्थान में आठ महीनो में मोदी की छठी यात्रा
विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह पिछले आठ महीनों में चुनावी राज्य में मोदी की छठी यात्रा ।
इससे पहले उन्होंने 10 मई को सिरोही के आबू रोड में, 12 फरवरी को दौसा में और 28 जनवरी को भीलवाड़ा के आसींद में जनसभा की थी।पिछले साल 1 नवंबर को पीएम मोदी ने बांसवाड़ा के मनगढ़ धाम में एक सभा की थी। उसी महीने की 30 तारीख को सिरोही के आबू रोड में एक और सभा की।
What's Your Reaction?