भारत में शुरू हुई 6जी नेटवर्क लॉन्च करने की तैयारी, अब 5जी का क्या होगा?
<p><em><strong>भारत में 5जी नेटवर्क को इस्तेमाल करने वाले भारतीयों की संख्या अभी भी काफी कम है। ऐसे में इस ऐलान के बाद यूजर्स को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर रिएक्ट कैसे किया जाए। </strong></em></p>
भारत में 5जी नेटवर्क की लॉन्चिंग को अभी ज्यादा समय नहीं बीता है। ज्यादातर भारतीय इस सर्विस का इस्तेमाल पूरी तरह कर भी नहीं पाए हैं और शायद ऐसे हजारों और लाखों लोग हैं, जिन्होंने अभी तक 5जी सर्विस को एक्टिवेट भी नहीं किया है। 5जी नेटवर्क का पूरा मजा लेने के लिए आपके पास एक 5जी स्मार्टफोन भी होना चाहिए। हालांकि अभी ज्यादातर लोग अपने पुराने 4जी स्मार्टफोन ही चला रहे हैं और उनके खराब होने पर या फिर टूट जाने पर ही नया फोन खरीद रहे हैं जो 5जी सपोर्ट के साथ आता है। अभी 5जी नेटवर्क को लेकर पूरी तरह से लोग जागरूक भी नहीं हुए हैं कि 6जी नेटवर्क को लेकर अब तक की सबसे बड़ी खबर आ गई है।
क्या है मामला
दरअसल अब भारत में 6जी नेटवर्क को लॉन्च करने की तैयारी होने लगी है और भारत सरकार जोर-शोर से इसमें लग गई है। सोमवार को टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 6जी नेटवर्क को भारत में उतरने के लिए एक नया एलाइंस शुरू किया है जो नई टेलीकॉम टेक्नोलॉजी और 6जी के डेवलपमेंट पर काम करेगा और भारत में इस तकनीक को उतारने में मददगार साबित होगा। भारत में 6जी नेटवर्क लांच होने के बाद दूसरे देशों पर हमारे देश की निर्भरता खत्म हो जाएगी या फिर काफी कम हो जाएगी और भारतीयों को भी इससे काफी लाभ होगा फिर चाहे वह स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर परिवहन का क्षेत्र हो, हर मामले में 6जी टेक्नोलॉजी भारतीयों के हक में साबित होगी।
पीएम मोदी ने रखा था विजन डाॅक्यूमेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल मार्च महीने में 6जी विजन डॉक्यूमेंट को पेश किया था और 6जी टेस्ट बीड्स का भी ऐलान किया था जो किसी भी नई तकनीक के लॉन्च से पहन ले किया जाने वाला टेस्ट है जिससे उसे तकनीक के बारे में अच्छी तरह से जानकारी हो पाती है और उसे तकनीक को लाने में काफी मदद मिलती है। मौजूदा समय में हर भारतीय सिर्फ 5जी नेटवर्क का ही इस्तेमाल नहीं कर रहा है बल्कि अभी 4जी नेटवर्क पर ज्यादातर भारतीय निर्भर हैं और पूरी तरह से अभी 5जी स्मार्टफोंस का इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा है लेकिन आने वाली तकनीक को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जल्द ही भारत में 6जी स्मार्टफोंस की भी एंट्री होने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि 5जी नेटवर्क को अच्छी तरह से देश में फैलाने के बाद ही 6जी सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है।
What's Your Reaction?