राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जयपुर आगमन आज, ट्रैफिक की रहेगी विशेष व्यवस्था

<p><em>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर रहेंगी। आज मंगलवार को शाम को जयपुर पहुंचेंगी। कल 14 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी व बेणेश्वर धाम के दर्शन करेंगी। साथ ही लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। जयपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है।</em></p>

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जयपुर आगमन आज, ट्रैफिक की रहेगी विशेष व्यवस्था
13-02-2024 - 03:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज मंगलवार शाम को जयपुर पहुंचेंगी। कल 14 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी व बेणेश्वर धाम के दर्शन करेंगी। साथ ही लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। राजधानी जयपुर में मंगलवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन और बुधवार को राजभवन से एयरपोर्ट तक जाने के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी।

जयपुर की विशेष ट्रैफिक व्यवस्था
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से जेएलएन मार्ग, जेडीए चैराहा, रामबाग चैराहा, भवानी सिंह रोड होते हुए सिविल लाइंस स्थित राजभवन जाएंगी। इस मार्ग पर 5.30 से साढ़े 6 बजे तक सामान्य आवाजाही बंद रहेगी। यहां से इमरजेंसी वाहन ही निकल सकेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम राजस्थान राजभवन में करेंगी। बुधवार सुबह 8.30 बजे राजभवन से जयपुर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगी। इस दौरान 8.30 बजे से 9.30 बजे तक उक्त मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी।
मेहंदीपुर बालाजी व बेणेश्वर धाम के करेंगी दर्शन
गौरतलब है कि राष्ट्रपति राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी व बेणेश्वर धाम दर्शन करने आ रही हैं। अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार बेणेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद बुधवार को उदयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली जाएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।