राजस्थान: आज से काम पर लौटेंगे सफाईकर्मी...!
<p><em><strong>राजधानी सहित प्रदेशभर में हड़ताल पर चल रहे सफाईकर्मी बुधवार से काम पर लौट आएंगे। सरकार और सफाईकर्मियों के बीच मंगलवार को हुई दो दौर की बातचीत के बाद सहमति बन गई है।</strong></em></p>
सरकार और सफाईकर्मियों के बीच मंगलवार को हुई दो दौर की बातचीत के बाद सफाईकर्मियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने पर सहमति जताई है। इसके बाद राजस्थान मंें सफाई व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है।
वार्ता के बाद मंत्री महेश जोशी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति की फाइल पर सीएम ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। शुक्रवार तक संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा कि सरकार के साथ वार्ता में लिखित सहमति बनी है। इसके बाद सभी सफाई कर्मचारी बुधवार से काम पर लौट आएंगे।
पहले दौर में नहीं बनी बात
इससे पहले सुबह सफाई कर्मचारी नेताओं को सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया। इस पर सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया सहित अन्य नेता डीएलबी वार्ता के लिए पहुंचे, वहां डीएलबी डायरेक्टर हृदेश कुमार व सचिव महेश कुमार शर्मा के बीच वार्ता हुई, लेकिन इसमें सहमति नहीं बन पाई।
मंत्री ने सभा में आकर की घोषणा
इसके बाद दोपहर बाद हैरिटेज नगर निगम मुख्यालय में सफाई कर्मचारियों की सभा के बीच मंत्री महेश जोशी पहुंचे और सफाई कर्मचारी नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत की गई। बंद कमरे में सहमति बनने के बाद मंत्री महेश जोशी ने सभा के बीच आकर सहमति बनने की घोषणा की।
What's Your Reaction?