रणबीर-श्रद्धा की ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ ने होली पर उड़ाया गुलाल... पहले दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

<p><em><strong>बॉलीवुड की लेटेस्ट रोमांटिक जोड़ी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म के पहले दिन कलेक्शन ने सबको हैरान कर दिया है।</strong></em></p>

रणबीर-श्रद्धा की ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ ने होली पर उड़ाया गुलाल... पहले दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
09-03-2023 - 11:42 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। होली के त्योहार पर शक्ति कपूर की लाडली के साथ रणबीर कपूर की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई है। यूं तो काफी दिनों से इन दोनों सितारों को एक बार भी एक साथ नहीं देखा गया। ऐसे में सिनेमाघरों में इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी बेकरार नजर आ रहे थे। रोमांस का भरपूर तड़का लगाते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन इकट्ठा किया है।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस जोड़ी से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को होली के त्योहार का काफी फायदा हुआ है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ का बिजनेस किया है, जो वीकेंड पर बढ़ने वाला है।
‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर का एक्शन, ड्रामा, रोमांस
श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की इस फिल्म को मजेदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने एक्शन, ड्रामा, रोमांस तो दिखाया ही है, साथ ही रणबीर ने कई इमोशनल सीन फिल्माते हुए फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। कोविड के बाद यह पहली फिल्म है, जिसमें श्रद्धा कपूर नजर आई हैं। दर्शकों को इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतजार था। 
95 करोड़ में बनी है फिल्म
लव रंजन मजेदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म बनाने के लिए मशहूर हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म करीबन 95 करोड़ की लागत में बनाई गई है। ऐसे में धुंआधार कलेक्शन को देख लग रहा है कि फिल्म आसानी से अच्छा खासा प्रॉफिट कमा लेगी। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।