रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के सीन काटने की उठी मांग, कहा- गुरु गोविंद सिंह के गाने पर दिखा रहे गुंडागर्दी

<p><em><strong>संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म &lsquo;एनिमल&rsquo; को लेकर जहां बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा हुआ है, वहीं अब फिल्म विवादों में घिरती दिख रही है। अब इस फिल्म के खिलाफ सिख समुदाय को लोगों ने आपत्ति जताई है और सेंसर बोर्ड से ऐसे सीन को हटाने की मांग की है।</strong></em></p>

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के सीन काटने की उठी मांग, कहा- गुरु गोविंद सिंह के गाने पर दिखा रहे गुंडागर्दी
12-12-2023 - 09:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है, वहीं फिल्म में कुछ सीन्स को लेकर रिलीज से ही बहस हो रही है। दरअसल फिल्म में महिलाओं के साथ लीड एक्टर का जिस तरह का बर्ताव दिखाया गया है उसे लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई जा रही है। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। 
फिल्म के कुछ सीन्स पर सिख समुदाय के लोगों ने अपमान करने का आरोप लगाया है। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने फिल्म के कुछ सीन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखकर फिल्म में सिखों को लेकर दिखाए गए विवादित सीन हटाने की मांग की है।
रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। फिल्म कमाई तो शानदार कर रही है, लेकिन इसमें दिखाए गए कई सारे सीन पर विवाद हो रहा है। इससे पहले ऐसी की खबरें रही हैं जिसमें आपत्ति जताते हुए रणबीर के किरदार को टॉक्सिक और महिला विरोधी बताया गया था, लेकिन अब ‘एनिमल’ पर सिख धर्म का अपमान करने का आरोप लगा है।
सिखों को लेकर दिखाए गए विवादित सीन हटाने की मांग की
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, श्ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशनश् के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखकर सीन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने सिखों को लेकर दिखाए गए विवादित सीन हटाने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि फिल्म के एक सीन में रणबीर कपूर एक गुरसिख के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक अन्य सीन में वो गुरसिख युवक की दाढ़ी पर चाकू रखते भी नजर आए हैं। अब इन सीन पर आपत्ति जताने वाले करनैल सिंह का कहना है कि ‘एनिमल’ के  ऐसे सीन पर संस्था को ऐतराज है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।