RCB vs MI : मैदान में आरसीबी की दिवाली... बल्ले से फूटे बम-पटाखे! डुप्लेसिस के तूफान से दहला मुंबई इंडियंस, सिर्फ चौके और छक्कों से बनाई फिफ्टी

<p><em><strong>आरसीबी की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन-16 में जीत के साथ धमाकेदार आगाज किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली की तूफानी अर्धशतक से मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया।&nbsp;</strong></em></p>

RCB vs MI :  मैदान में आरसीबी की दिवाली... बल्ले से फूटे बम-पटाखे! डुप्लेसिस के तूफान से दहला मुंबई इंडियंस, सिर्फ चौके और छक्कों से बनाई फिफ्टी
03-04-2023 - 12:21 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस धमाल मचा दिया। मैच में डुप्लेसिस ने सिर्फ 28 गेंद में अपना पचासा पूरा कर मुंबई के गेंदबाजों में दहशत पैदा कर दी। डुप्लेसिस ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मुंबई के हर गेंदबाज को अपना बनाया। आरसीबी के लिए डुप्लेसिस ने शानदार 49 गेंद में 82 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके भी लगाए। आरसीबी के लिए विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे डुप्लेसिस ने शुरू में ही मुंबई के गेंदबाजों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया था।
डुप्लेसिस की तूफानी बल्लेबाजी के आगे मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला सीजन के खेल रहे घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी मांगते नजर आए। आउट होने से पहले आरसीबी के कप्तान ने विराट कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 148 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।
विराट ने भी मचाया धमाल
आरसीबी के लिए सिर्फ कप्तान फाफ डुप्लेसिस ही नहीं, विराट कोहली ने भी बेहतरीन 73 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में 50वां अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने अपनी इस पारी में 43 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 6 छक्के भी लगाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।