जयपुर में रेस्टोरेंट की लिफ्ट गिरी: लोग अफरा-तफरी से सर्विस लिफ्ट में चढ़े, बच्चे और महिलाओं को चोट लगी

<p><em><strong>जयपुर में एक निजी रेस्टोरेंट में देर रात लिफ्ट दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। इस हादसे में लिफ्ट में सवार 6 लोगों को चोट आई है। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को घटना के बाद निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना एयरपोर्ट थाना इलाके की है।</strong></em></p>

जयपुर में रेस्टोरेंट की लिफ्ट गिरी: लोग अफरा-तफरी से सर्विस लिफ्ट में चढ़े, बच्चे और महिलाओं को चोट लगी
08-08-2023 - 07:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

घायल हुए रंजीत सिंह ने बताया- हम रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा- रेस्टोरेंट बंद हो गया है। आप जा सकते हैं। इस दौरान अचानक किसी कारण से अफरा-तफरी हो गई। गलती से हम सर्विस लिफ्ट में आ गए, जो ओवरलोड होने की वजह हादसा हो गया। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया- देर रात जानकारी मिली थी कि रेस्टोरेंट में शराब और डीजे पार्टी चल रही है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जांच की गई तो वहां पर कोई नहीं मिला। डीसीपी ने कहा- उन्हें यह जानकारी एसीबी मालवीय नगर संजय शर्मा की ने दी हैं। अगर किसी भी प्रकार की अगर कोई दुर्घटना हुई है तो उसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
देर रात तक चल रहे डिस्को बार पर कार्रवाई के हैं आदेश
जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया- शहर में बड़ी संख्या में डिस्को बार संचालित हो रहे हैं। ये डिस्को बार देर रात तक चलते हैं। इस पर सभी थानाधिकारियों को उनके खिलाफ एक्शन करने के आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार की गाइडलाइन हैं कि रात को 10 और 11 बजे तक डीजे नहीं बजेंगे। अगर कोई नियमों का उलंघन करता है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर के इन आदेशों के बाद भी शहर में जमकर डिस्को बार संचालित हो रहे हैं। इन डिस्को बार की पुलिस को कई बार आमजन के द्वारा शिकायत दी गई, लेकिन उसके बाद भी पुलिस एक्शन नहीं लेती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।