DRDO : शर्मनाक ! पाकिस्तानी एजेंट की न्यूड फोटो के लिए डीआरडीओ वैज्ञानिक ने दी खुफिया जानकारी

<p><em><strong>महाराष्ट्र पुलिस ने कुछ दिनों पहले डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव की महिला एजेंट को डीआरडीओ से जुड़ी जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में की जांच के दौरान महाराष्ट्र एटीएस ने बड़ा खुलासा किया है।</strong></em><br /> &nbsp;</p>

DRDO : शर्मनाक ! पाकिस्तानी एजेंट की न्यूड फोटो के लिए डीआरडीओ वैज्ञानिक ने दी खुफिया जानकारी
11-05-2023 - 11:07 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक अधिकारी ने बताया कि डीआरडीओ के वैज्ञानिक ने पाकिस्तान एजेंसियों को हनी ट्रैप में फंसकर भारतीय मिसाइल की जानकारी थी। एजेंसियों के कान तब खड़े हो गये जब उन्हें पता चला कि आरोपी कुरुलकर ने उस महिला से उसकी नंगी फोटो देखने के बदले जानकारी दी और इस जानकारी में ब्रह्मोस, अग्नि और एंटी सेटेलाइट मिसाइल की भी जानकारी शामिल है।
लंदन निवासी बताया खुद को
इस जानकारी के बाद देश की तमाम एजेंसी सतर्क हैं क्या पाकिस्तान को जितनी जानकारी मिली है उसका वो कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं उन तमाम पहलुओं पर एजेंसी काम कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, कुरुलकर को पिछले साल जून या जुलाई में एक मैसेज मिला था. ष्मैसेज करने वाली ने खुद को लंदन की रहने वाली भारतीय महिला बताया और कहा कि वो उनके द्वारा भारत के लिए किए जा रहे काम की बहुत बड़ी प्रशंसक है।
इरादों को नहीं भांप पाए
कुरुलकर ने पूछताछ के दौरान एजेंसी को बताया कि वह इस बात से अनजान थे कि महिला पाकिस्तान से थी और उन्होंने उसके साथ जानकारी साझा की क्योंकि वह 59 साल की उम्र में अकेला महसूस कर रहे थे। उनका मानना था कि महिला वास्तव में उनके काम में दिलचस्पी रखती थी और उनकी प्रशंसा से खुश थी।
अश्लील वीडियो काॅल्स करता था
सूत्रों ने यह भी बताया कुरुलकर यह सोचता था कि वो उस लड़की के साथ जानकारी का आदान-प्रदान करके, उसे शिक्षित करेगा और बदले में उसके साथ सेक्स चैट या सेक्स वीडियो चैट करेगा। एक अधिकारी ने बताया की कुरूलकर जो जानकारी साझा की है बहुत स्पेसिफिक नहीं थी लेकिन जांच इसलिए ज्यादा अहम है क्योंकि कुछ मैसेजेस को डिलीट किया गया है। एटीएस इस बात की जांच कर रही है कि क्या कुरुलकर ने उस लड़की को कोई विशेष जानकारी दी थी क्या ताकि डीआरडीओ को सतर्क करके निवारक उपाय किए जा सकें।
सेक्स की तरफ था झुकाव
एटीएस के मुताबिक, कुरूलकर का झुकाव सेक्स की तरफ बहुत था और जिस वजह से वो उस लड़की के झांसे में आ गया। उस महिला ने चैटिंग के दौरान कुरुलकर से कहा था की ष्वो एक गर्वित भारतीय महिला है और वो कुरुलकर की प्रोफाइल पढ़ने के बाद देश के लिए उनके काम से बहुत प्रभावित है। उसने पाकिस्तान के लिए भी घृणा व्यक्त की थी और कहा था कि भारत अपने पड़ोसी देश पर विजयी होगा।’
नंगी फोटो के बदले मिसाइल की जानकारी
जांच में यह भी सामने आया कि अपनी शुरुआती बातचीत के कुछ दिनों बाद, कुरुलकर ने उस महिला से उसकी तस्वीरें मांगनी शुरू कीं जिसके बाद उस लड़की ने उसे अपने ब्रेस्ट को ढके हुए एक फोटो भेजा। इसके बाद कुरुलकर उस लड़की के साथ और भी एंगेज हो गया और फिर उसने पूरी तस्वीर मांगी, जिसके बाद उस लड़की ने अपना चेहरा छिपाते हुए भेज दी। एजेंसियों को उसके मोबाइल से ऐसे चैट भी मिले हैं जिनमें कुरुलकर ने उसके साथ सेक्स करने की इच्छा व्यक्त की और उससे उसके प्राइवेट पार्ट की फोटो मांगी। कुरुलकर ने यह भी बताया कि वे दोनों बाद में वीडियो कॉल भी करते थे जिसमें लड़की पूरी नंगी होती थी बस वो अपना चेहरा नहीं दिखाती थी।
दोनों के बीच सैकड़ों काॅल हुए
एक अधिकारी ने आगे बताया की दोनों के बीच में सैकड़ों कॉल हुए लेकिन चैंकाने वाली बात यह है कि कुरुलकर को उस महिला ने कभी धमकी नहीं दी, कुरुलकर उस महिला से नंगी फोटो मंगाता रहा और अपनी मर्जी से जानकारी साझा करता रहा। इतना ही नहीं, उसके अकेलेपन को दूर करने के लिए वो उससे देर तक बात करता था।
ब्रह्मोस के बारे में पूछा
उस महिला ने उससे ब्रह्मोस मिसाइल के बारे में उसकी कार्यप्रणाली और वर्तमान में भारत के पास कितनी मिसाइलें हैं, ये जानकारी जानना शुरू किया। कुरुलकर ने उस महिला को बताया कि भारत के पास कितनी मिसाइलें मौजूद हैं और उन्हें अपग्रेड करने के लिए किस एडवांस तकनीक का उपयोग किया जाता है।
30 साल की एजेंट, 59 साल का वैज्ञानिक
एक अधिकारी ने बताया कि महिला पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव की एजेंट है, उसने कुरुलकर को अपने जाल में फंसाने के लिए अपना नाम “जारा दासगुप्ता“ बताया और उसकी उम्र 30 साल होने का दावा किया। कुरुलकर उस महिला के साथ एक लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता बनाना चाहते थे। कुरुलकर ने पिछले साल ऑफिशियल विजित पर रूस जाने की योजना बनाई थी। हालांकि, वो ट्रिप रद्द कर दी गई थी, और एक चैट में, उसने महिला को बताया था कि वह रूस से लंदन आएगा लेकिन रिकॉर्ड के अनुसार वो लंदन नहीं गया। महिला भी इस साल भारत आने की योजना बना रही थी, लेकिन कभी नहीं पहुंची। वो महिला जानकारी इकट्ठा करने के लिए अश्लील तस्वीरें भेजा करती थी और वीडियो कॉल करती थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।