शर्मनाक..! चीन में फुटबॉलर लियोनेल मेसी को लिया हिरासत में
<p><em><strong>महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी को गुरुवार (15 जून) को चीन की राजधानी के वर्कर्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले बीजिंग हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। </strong></em></p>
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी को चीन में उतरते ही अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल, उन्हें चीनी सीमा पुलिस ने हवाई अड्डे पर रोक दिया। खबरें आई हैं कि मेसी के वीजा को लेकर कुछ समस्याएं थीं क्योंकि उनके पास अर्जेंटीना के पासपोर्ट के बजाय स्पेनिश पासपोर्ट था, जिसमें चीनी वीजा नहीं था। करीब 30 मिनट बाद मामला सुलझ गया और मेसी एयरपोर्ट से बाहर चले गए।
गौरतलब है कि चीन में ही मेसी ने अपने करियर की बुलंदी को छुआ था, जब अर्जेंटीना टीम ने 2008 में फाइनल में नाइजीरिया को हराकर ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। 21 साल के मेसी ने प्रसिद्ध बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में फाइनल में एंजेल डि मारिया के गोल में मदद की। सात बार के बैलन डी‘ओर विजेता ने प्रतियोगिता में दो गोल किए।
जून में होगा सीजन का अंत
ऑस्ट्रेलिया के साथ अर्जेंटीना के मुकाबले के बाद, मेसी एंड कंपनी सोमवार (19 जून) को मध्य जकार्ता के गेलोरा बुंग कार्नो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोनेशिया का सामना करेगी, जो उनके लिए 2022-23 फुटबॉल सीजन का अंत होगा। मेसी के लिए यह अभियान यादगार रहा क्योंकि उन्होंने पिछले साल कतर में फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना को खिताब दिलाने का सपना पूरा किया था।
डेविड बेकहम की कंपनी से जुड़ेंगे
कुछ हफ्तों के आराम के बाद मेसी इंटर मियामी से जुड़ने के बाद जुलाई में अपने करियर का नया सफर शुरू करेंगे। पीएसजी में अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने का फैसला करने के बाद मेसी ने यूरोपीय फुटबॉल से दूर रहने और अमेरिकी शहर मियामी में स्थित डेविड बेकहम के स्वामित्व वाली मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) टीम में शामिल होने का फैसला किया है।
What's Your Reaction?