शाहनवाज़ शरीफ ने दुबई के इंटरव्यू में गिड़गिड़ाने के बाद पाक वापसी करते ही बदले सुर, फिर से दिखाई अपनी असलियत..!
<p>पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अल अरेबिया न्यूज चैनल से इंटरव्यू में भारत को लेकर बेहद अहम बातें कहीं थीं, साथ ही शाहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बातचीत के लिए मैसेज भेजा है। शाहबाज ने कहा, 'भारतीय लीडरशिप और प्रधानमंत्री मोदी को मेरा संदेश है कि आइए मेज पर बैठते हैं और हमारे बीच के कश्मीर जैसे मसलों पर समझदारी से बात करते हैं।' इसके चंद घंटे बाद ही पाकिस्तान के पीएमओ( PMO) ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया और सीधे तौर पर शरीफ की बात को नकार दिया। </p>
पीएमओ ने अपने बयान में कहा, " प्रधानमंत्री की बात को गलत तरीके से लिया गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि भारत से बातचीत सिर्फ तभी हो सकती है जब वो कश्मीर में 5 अगस्त 2019 का स्टेटस बहाल करे। अनुच्छेद 370 और धारा 35A को बहाल करना होगा।"
पाक पीएम के सुधरे सुर कुछ घंटे भी न टिक पाए.
पाकिस्तान में जब शरीफ के भारत के सामने गिड़गिड़ाने का मामला गरमाया तो PM शाहबाज के ऑफिस ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। प्रधानमंत्री ने वही कहा है जो पाकिस्तान की पॉलिसी है। कश्मीर समेत तमाम मुद्दों को बातचीत से हल करना चाहिए। कश्मीर में 5 अगस्त 2019 से पहले की स्थिति बहाल करनी होगी। इस मामले का हल यूएन रिजोल्यूशन्स और जम्मू-कश्मीर की अवाम की इच्छा के तहत होना चाहिए।
What's Your Reaction?