पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के हत्यारे बेअंत सिंह का बेटा लड़ेगा फरीदकोट से चुनाव 

<p>आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के दो हत्यारों में से एक बेअंत सिंह के बेटे ने घोषणा की है कि वह पंजाब की फरीदकोट सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगा। वर्षीय सरबजीत सिंह &nbsp;ने कहा कि फरीदकोट के कई लोगों ने उससे चुनाव लड़ने के लिए कहा, इसलिए वह निर्दलीय चुनाव लड़ेगा।</p>

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के हत्यारे बेअंत सिंह का बेटा लड़ेगा फरीदकोट से चुनाव 
12-04-2024 - 11:48 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

लोगों के अनुरोध पर लड़ रहा हूँ चुनाव :सरबजीत 
पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक के बेटे ने वीरवार को कहा कि वह पंजाब की फरीदकोट सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगा। सरबजीत सिंह ने कहा कि फरीदकोट के कई लोगों ने उससे चुनाव लड़ने के लिए कहा, इसलिए वह निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। 

तीन बार से लड़ रहा है चुनाव 
सरबजीत सिंह ने बठिंडा सीट से 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह असफल रहा था और उसे 1.13 लाख वोट मिले थे। उसने 2007 में बरनाला की भदौड़ सीट से पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।सरबजीत ने 2014 के लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब सीट से फिर से अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वह फिर हार गया। उसकी मां बिमल कौर 1989 में रोपड़ सीट से सांसद चुनी गई थीं। 

1 जून को मतदान 
पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए 1 जून को मतदान होगा। आम आदमी पार्टी ने फरीदकोट लोकसभा सीट से अभिनेता करमजीत अनमोल को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने गायक हंस राज हंस को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि सरबजीत सिंह इंदिरा गांधी के 2 हत्यारों में से एक बेअंत सिंह का बेटा है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंगरक्षक बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने 31 अक्तूबर 1984 को उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।