पत्थर दिल...! 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी, पति-बच्चों को पहचाना तक नहीं

<p><em><strong>जयपुर में पत्थर दिल एक मां का चेहरा सामने आया है। दरअसल यहां झोटवाड़ा थाने में एक महिला की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। 10 दिन के पुलिस ने महिला को खोज निकाला तो उसने अपने बच्चों तक को पहचानने से इनकार कर दिया।</strong></em></p>

पत्थर दिल...! 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी, पति-बच्चों को पहचाना तक नहीं
19-06-2023 - 11:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजधानी जयपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 40 वर्षीय महिला अपनी दो बेटियों और एक बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। 6 जून को जब महिला घर से गायब हुई तो पति ने झोटवाड़ा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 10 दिन के प्रयास के बाद पुलिस ने महिला को मध्यप्रदेश से दस्तयाब किया और जयपुर लेकर आई। जयपुर आने के बाद इस महिला ने अपने पति और बच्चों को पहचानने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इस घटना के बाद बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।


थाने के बाहर बैठे रहे पति-तीन बच्चे
लापता हुई 40 वर्षीय चंदा को झोटवाड़ा पुलिस ने बरामद किया और जयपुर लेकर आई। परिवार वालों को जब यह जानकारी मिली की महिला मिल गई है तो वे पुलिस थाने पहुंचे। इस महिला ने अपने पति, सास-ससुर और बच्चों से मिलने से इनकार कर दिया। महिला ने पुलिस को साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी से प्यार करती है। अपनी मर्जी से वह उसके साथ गई थी और अब उसी के साथ रहना चाहती है। बच्चे मां से मिलने के लिए तड़प रहे हैं लेकिन मां मिलने को तैयार नहीं है। पिछले दो दिन से चंदा का पति, सास-ससुर और तीनों बच्चे पुलिस थाने के बाहर बैठ रहे।

समझाने की हर कोशिश हुई नाकाम
एक एनजीओ के मार्फत महिला को समझाने का प्रयास किया गया। 12 वर्षीय अंकित, 9 वर्षीय पूनम और 8 साल की कोमल अपनी मां के रवैये से बेहद दुखी हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि एक मां इतनी पत्थर दिल कैसे हो सकती है। महिला का पति राजकुमार भी बहुत परेशान है लेकिन महिला की जिद के आगे सब बेबस हैं। एक एनजीओ की महिला पदाधिकारी ने भी समझाइस का काफी प्रयास किया लेकिन 40 वर्षीय चंदा मानने को तैयार नहीं है। चंदा ने साफ इनकार कर दिया है कि वह अपने पति और बच्चों के पास नहीं जाएगी और ना ही उनसे मिलना चाहती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।