दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और राजस्थान के कुछ इलाकों में भूकंप के तीव्र झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.2 की रही
<p><em>राजधानी दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में आज दोपहर भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। लखनऊ, उत्तराखंड, राजस्थान के इलाकों के साथ और नेपाल में भी भूकंप के झटते महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार दोपहर 2.51 बजे आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। फिलहाल इन भूकंप के झटकों से भारी जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आयी है।</em></p>
भूकंप का केंद्र नेपाल में किसी स्थान पर बताया जा रहा है। फिलहाल नेपाल से भी किसी तरह की हानि के समाचार नहीं हैं। उत्तराखंड के देहरादून में भी जब झटके महसूस हुए तो घरों से बाहर निकल आये और ईश्वर से इस प्रलय से बचाने के लिए प्राथनाएं करने लगे। दिल्ली, त्तर प्रदेश विशेषतौर पर गाजियाबाद में भी मल्टी स्टोरी इमारतों से लोग बाहर निकल आये और समाचार लिखे जाने तक घरों में वापस नहीं घुसे हैं। लोगों ने कहा कि उनकी कुर्सी हिलने लगी और पखे भी हिलते दिखे तो वे घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर आकर खड़े हो गए। बाहर निकलने पर भूकंप के झटके महसूस हुए।
लखनऊ में इसी तरह ही स्थिति सुनने को मिली है। लोग दफ्तरों से निकलकर सड़कों पर आ गए और काफी देर ऑफिस में में अंदर जाने की उनकी हिम्मत नहीं हुई।
What's Your Reaction?