सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस महीने 23 हाई कोर्ट जजों के तबादले की सिफारिश की

<p>सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बड़े पैमाने पर हाईकोर्ट के जजों के तबादले किए जा रहे हैं।इसी क्रम में नौ और&nbsp;जजों के तबादले की सिफारिश की है। इस कॉलेजियम कि अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ कर रहे हैं। &nbsp;गुरुवार देर रात अपलोड किए गए प्रस्ताव के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह को मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया गया है।&nbsp;&nbsp;इनमे जस्टिस हेमंत एम प्रच्छक&nbsp;और&nbsp;जस्टिस गीता गोपी&nbsp; भी तबादला लिस्ट में हैं जिन्होंने &nbsp;राहुल गांधी की दोष सिद्धि पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।&nbsp;</p>

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस महीने  23 हाई कोर्ट जजों के तबादले की सिफारिश की
12-08-2023 - 12:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बड़े पैमाने पर हाईकोर्ट के जजों के तबादले किए हैं।कॉलेजियम की 3 अगस्त को हुई बैठक में छह हाईकोर्ट के 16 जजों के तबादले की सिफारिश में 15 की सिफारिश दोबारा की गई है। तबादले की सिफारिश सूची में गुजरात और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चार-चार जज हैं।

राहुल गाँधी के मोदी सरनेम केस से जुड़े हैं दो जज 
कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट में जिन चार जजों (न्यायाधीश अल्पेश वाई. कोग्जे, कुमारी गीता गोपी, हेमंत एम. प्रच्छक और समीर जे. दवे ) का तबादला करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है, उनमें एक जस्टिस हेमंत एम प्रच्छक भी शामिल हैं। उन्होंने राहुल गांधी की दोष सिद्धि पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। उनके अलावा जस्टिस गीता गोपी ने भी राहुल गांधी के ‘मोदी मानहानि’ मामले की सुनवाई से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि मेरे सामने सूचीबद्ध न करें। इस तरह देखा जाए तो राहुल गांधी के मुकदमे से जुड़े दो जज तबादला सूची में हैं। जस्टिस गोपी को गुजरात से मद्रास और जस्टिस प्रच्छक को पटना हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है। 

वहीं, जस्टिस समीर जे दवे का तबादला राजस्थान हाईकोर्ट में करने को सिफारिश की गई है। जस्टिस दवे ने तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। गुजरात हाईकोर्ट के चौथे जज अल्पेश वाई कोगजे को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है।

तबादला रोकने की अपील सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने ख़ारिज की 
इन जजों ने अपना तबादला रोकने या फिर अड़ोस-पड़ोस के राज्यों में करने पर विचार करने की गुजारिश सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम से की थी। कॉलेजियम ने उनकी अपील ‘डिसमिस’ करते हुए कोई राहत नहीं दी। कॉलेजियम ने कई जजों के तबादले की सिफारिश दोबारा सरकार को भेजी है।

कॉलेजियम की 3 अगस्त को शीर्ष अदालत कॉलेजियम द्वारा इन जजों को यहाँ भेजने का प्रस्ताव :

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट 
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान, अवनीश झिंगन, राज मोहन सिंह और अरुण मोंगा को क्रमशः इलाहाबाद, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया गया था।

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट 
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से जस्टिस सी मानवेंद्र रॉय को गुजरात और जस्टिस दुप्पला वेंकट को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भेजे जाने का प्रस्ताव दुबारा भेजा गया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट से जस्टिस विवेक सिंह को मद्रास हाईकोर्ट भेजे जाने का प्रस्ताव है। उसी हाईकोर्ट से जस्टिस प्रकाश पाडिया को झारखंड, जस्टिस एसपी केसरवानी को कलकत्ता, जस्टिस राजेंद्र कुमार (IV) को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भेजे जाने की सिफारिश की है।

कलकत्ता हाईकोर्ट
कलकत्ता हाईकोर्ट से जस्टिस शेखर बी सराफ को इलाहाबाद हाईकोर्ट, जस्टिस लपिता बनर्जी को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, जस्टिस बिबेक चौधरी को पटना हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश कॉलेजियम ने की है।

तेलंगाना हाईकोर्ट
तेलंगाना हाईकोर्ट से जस्टिस अनुपमा चक्रवर्ती को पटना, जस्टिस मन्नुरी लक्ष्मण को राजस्थान, जस्टिस एम सुधीर कुमार को कलकत्ता, जस्टिस सी सुमनलता को गुजरात हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है। 

पटना हाईकोर्ट 
पटना हाईकोर्ट से जस्टिस मधुरेश प्रसाद को कलकत्ता और कर्नाटक हाईकोर्ट से जस्टिस नरेंद्र जी को ओडिशा हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।