नूंह हिंसा में सामने आया अवैध झुग्गियों में रह रहे रोहिंग्याओं का कनेक्शन..एक्शन में सरकार, देखें video 

<p>&nbsp;उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर मनोहर लाल सरकार एक्शन मोड में आ गई है ।&nbsp;नूंह में हुई हिंसा के बाद सामने आया अवैध झुग्गियों में रह रहे रोहिंग्याओं का हाथ ।अब&nbsp; रोहिंग्याओं के अवैध झुग्गियों पर सरकार का बुलडोज़र&nbsp; एक्शन शुरू हो गया है।&nbsp;</p>

नूंह हिंसा में सामने आया अवैध झुग्गियों में रह रहे रोहिंग्याओं का कनेक्शन..एक्शन में सरकार, देखें video 
04-08-2023 - 12:08 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नूंह के तावडू में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ यह एक्शन शुरू किया गया है।  पुलिस को जांच में पता चला है कि नूंह की हिंसा में असम से आए घुसपैठियों का हाथ है।  जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है।  पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया है।  जांच में सामने आया है कि ये लोग हिंसा में शामिल थे। 

दोषी रोहिंग्याओं ने अवैध रूप से किया हुआ है ज़मीन पर कब्ज़ा 

बताया जा रहा है कि इन रोहिंग्याओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। इसके साथ ही शुरुआती जांच में ये लोग हिंसा में शामिल पाए गए। 

फोर्स के साथ पुलिस ने लिया एक्शन

ऐसे में पुलिस ने अवैध कब्जा पर गुरुवार शाम को बुलडोजर चलाया। इस दौरान भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवान मौजूद रहे।  इसके अलावा कई विभागों के अधिकारी घटनास्थल पर कार्रवाई के वक्त मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।