TATA EV Car : लो जी आ गई टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार... डिलिवरी शुरू, फुल चार्ज में 315 किमी चलेगी..!
<p><em><strong>TATA EV Car : टाटा टियागो ईवी को खास आॅफर के साथ लाॅन्च किया गया था। इसे पहले ही दिन 10 हजार बुकिंग मिल गई थी और अब तक यह आंकड़ा 20 हजार बुकिंग्स पार कर चुका है. हाल ही में टाटा मोटर्स ने इस ईवी की डिलिवरी शुरू की है।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
TATA EV Car :
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में सबसे आगे टाटा मोटर्स की नेक्सॉन ईवी सबसे ज्यादा बिक रही है। टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2022 में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी को लॉन्च किया था और इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये रखी थी। इस कीमत का लाभ सिर्फ शुरुआती 20 हजार ग्राहकों को ही मिलना था। इसे पहले ही दिन 10 हजार बुकिंग मिल गई थी और अब तक यह आंकड़ा 20 हजार बुकिंग्स पार कर चुका है।
हाल ही में टाटा मोटर्स ने इस ईवी की डिलिवरी शुरू की है। कंपनी ने खुलासा किया कि उसने पहले दिन भारत के 133 शहरों में ग्राहकों को इलेक्ट्रिक हैचबैक की पहली 2,000 यूनिट्स डिलिवर की हैं.
बैटरी पैक और रेंज
टाटा टियागो ईवी में 19.2 केडबल्यूएच की बैटरी फुल चार्ज पर 250 किमी तक की रेंज ऑफर करती है, जबकि बड़ा बैटरी पैक फुल चार्ज में 315 किमी तक चलने का दावा करता है। इसमें चार्जिंग के लिए कुल 4 ऑप्शन दिए है।
What's Your Reaction?