यू ट्यूब की कमान भी भारतीय के हाथ में, भारतीय मूल के नील मोहन नये सीईओ
<p><em><strong>नील मोहन यू ट्यूब के साथ 2008 से काम कर रहे हैं। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रूपए का बोनस दिया था।</strong></em></p>
भारतीय मूल के नील मोहन को यू ट्यूब का नया सीईओ बनाया गया है। इससे पहले नील मोहन यूट्यूब के सीपीओ थे। उन्हें प्रमोट कर ये जिम्मेदारी दी गई है। नील मोहन यू ट्यूब के साथ 2008 से काम कर रहे हैं। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रुपये का बोनस दिया था।
वे पूर्व सीईओ सूसन डायने वोज्स्की की जगह लेंगे। सूसन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है। 54 साल की वोज्स्की ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। साथ ही, अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं। इसलिए पद छोड़ रही हैं। वे साल 2014 में यूट्यूब की सीईओ बनी थीं।
सूसन ने नील को यूट्यूब का सीईओ बनाए जाने पर बधाई दी। सूसन ने कहा कि हम शॉर्ट्स, स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन में जो कर रहे हैं वो शानदार है। नील हमें लीड करने के लिए सही व्यक्ति हैं। मुझे यूट्यूब पर उतना भरोसा है, जितना 9 साल पहले था। यूट्यूब के सर्वोत्तम दिन अभी आने वाले हैं।
कौन हैं नील मोहन
नील मोहन ने स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। नील ने अपने करियर की शुरूआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से की थी, जहां उन्हें 60,000 डॉलर वेतन मिलता था। इसके अलावा नील ने एक्सेंचर में सीनियर एनालिस्ट के पद पर काम किया है। नील माइक्रोसॉफ्ट में 4 महीने काम करने के बाद वे वापस डबल क्लिक आईएनसी लौट आए। फिर नील ने यहां 3 साल काम किया।
What's Your Reaction?