देश के पहले ट्रांस्जेंडर मेल कपल के घर-आंगन में आएगी खुशी, फोटो जारी कर किया दावा..!

<p><em>केरल में ट्रांसमेल कपल जाहद फाजिल (zahhad fazil) &nbsp;और जिया पावल (ziya paval) मां-बाप बनने की तैयारी कर रहे हैं। इस कपल ने अपनी खुशी के संदर्भ में कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं और इन तस्वीरों से यह बताने की कोशिश की है कि यह भारत की पहली ट्रांसमैन प्रेग्नेंसी है।</em></p>

देश के पहले ट्रांस्जेंडर मेल कपल के घर-आंगन में आएगी खुशी, फोटो जारी कर किया दावा..!
04-02-2023 - 10:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

लेस्बियन, गे और ट्रांसजेंडर्स की जिंदगी को लेकर अक्सर जिज्ञासाएं रहती हैं। क्या वे शादियां करते हैं, उनकी शादी-शुदा जिंदगी कैसे गुजरती है और फिर उनके बच्चों को लेकर सामाजिक परिस्थितियों को लेकर तो अक्सर ही चर्चाओं होती हैं। केरल से ऐसे ही ट्रांसजेडर कपल के बारे में जानकारी आ रही है कि उनके घर-आंगन में खुशी आने वाली है। जी हां..केरल में ट्रांसमेल कपल जाहद फाजिल (zahhad fazil)  और जिया पावल (ziya paval) मां-बाप बनने की तैयारी कर रहे हैं।

इस कपल ने अपनी खुशी के संदर्भ में कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं और इन तस्वीरों से यह बताने की कोशिश की है कि यह भारत की पहली ट्रांसमैन प्रेग्नेंसी है। जानकारी है कि इस कपल के लिए डिलीवरी डेट मार्च की दी गई है। कोषिकोड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की एक टीम के मुताबिक का कहना है कि गर्भधारण करने में कपल को कोई शारीरिक चुनौती सामने नहीं आई, जबकि दोनों लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि जिया और जाहद 3 साल से साथ रह रहे हैं। जिया एक पुरुष के रूप में पैदा हुए और एक महिला में बदल गए। जाहद एक महिला के रूप में पैदा हुए और एक पुरुष में बदल गए। इस ट्रांस मेल कपल ने तय किया है कि वे बच्चे को मिल्क बैंक से ब्रेस्ट मिल्क पिलाएंगे। अब दावा किया जा रहा है कि जाहद भारत में बच्चे को जन्म देने वाले पहले ट्रांसमैन होंग। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सर्जरी के दौरान जाहद के स्तनों को हटा दिया गया था। उनके गर्भाशय और कुछ अन्य अंगों को हटाया नहीं गया था। इस वजह से वे अब कंसीव करने में कामयाब हो गए.

जिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैं जन्म से या अपने शरीर से एक महिला नहीं थी. मेरे अंदर एक स्त्री थी. उसका सपना था कि मेरा भी एक बच्चा हो और वो मुझे 'माँ' कहे'.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।