साउथ की इन धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों को देखकर सिर से उतर जाएगा हॉलीवुड मूवीज का क्रेज

<p><em><strong>पिछले कुछ समय में दर्शकों के बीच दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। साउथ सिनेमा की कई फिल्में बैक टू बैक सुपरहिट रहीं और देश में ही नहीं दुनियाभर में इंडस्ट्री का नाम रोशन किया। आज हम आपको साउथ की उन एक्शन से भरी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर किसी का भी दिमाग हिल जाएगा।</strong></em></p>

साउथ की इन धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों को देखकर सिर से उतर जाएगा हॉलीवुड मूवीज का क्रेज
02-12-2023 - 10:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इन दिनों दर्शकों पर साउथ फिल्मों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रभास स्टारर बाहूबली से लेकर केजीएफ, आरआरआर, पुष्पा और कांतारा सहित पिछले कुछ सालों में रिलीज हुईं कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इन फिल्मों की रिलीज के बाद मेकर्स पर पैसों की जबरदस्त बारिश हुई। ऐसे ही पिछले कुछ सालों में एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर के बेजोड़ कॉम्बिनेशन वाली फिल्में भी रिलीज हुईं। जिनके आगे हॉलीवुड फिल्मों का सस्पेंस भी कम ही लगता है। आज हम आपको ऐसी ही पांच हिट साउथ इंडियन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं। खास बात तो ये है कि इनमें से पांच फिल्में यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं।
इंटेलीजेंट खिलाड़ी
डायरेक्टर शशि किरण टिक्का के निर्देशन में बनी ‘गोदाचोरी’ इंटेलीजेंट खिलाड़ी की हिंदी रीमेक श्इंटेलीजेंट खिलाड़ीश् में अदिवि सेष लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक यंग खुफिया एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक रॉ एजेंट के मर्डर के इल्जाम में फंसा दिया जाता है। सस्पेंस से भरी इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम के साथ ही आप ये फिल्म यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।
सराभम 
अरुण मोहन के निर्देशन में बनी सराभम 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में नवीन चंद्रा और सलोनी लूथरा लीड रोल में हैं। फिल्म किडनैपिंग और मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सस्पेंस-थ्रिलर को आप एमएक्स प्लेयर पर आसानी से देख सकते हैं।
खतरनाक पुलिसवाला 
साल 2017 में रिलीज हुई ‘कुत्तरम 23’ के हिंदी रीमेक को ‘खतरनाक पुलिसवाला’ के नाम से दर्शकों के बीच रिलीज किया गया, जिसे खूब पसंद भी किया गया। फिल्म में अरुण विजय, महिमा नांबियार और ताम्बी रमैया लीड रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिसवाले पर आधारित है, जो एक महिला की तलाश में है। जैसे-जैसे पुलिसवाला अपनी जांच आगे बढ़ाता है उसके सामने अलग-अलग हैरतअंगेज खुलासे होते हैं। फिल्म आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
उरु: द ट्रैप 
विक्की आनंद के निर्देशन में बनी डायरेक्शन में बनी ‘उरुः द ट्रैप’ में धानिष्का, मिमी गोपी और जया बालन जैसे स्टार हैं। 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लेखक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लेकर कहा जाता है कि वह अब आउटडेटेड हो चुका है। ऐसे में ये शख्स अपना सबकुछ छोड़कर इस उम्मीद में पहाड़ी क्षेत्र में चला जाता है कि वो यहां अपनी थ्रिलर किताब पूरी करेगा। लेकिन, जैसे ही वो नए घर में कदम रखता है, अजीब-ओ-गरीब घटनाओं से बुरी तरह उलझकर रह जाता है। फिल्म आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
रत्सासन 
निर्देशक रामकुमार के निर्देशन में बनी रत्सासन 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विष्णु विशाल और अमला पॉल लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स पर है, जो फिल्म मेकर बनना चाहता है, लेकिन अपने पिता की हत्या के बाद हत्यारों का पता लगाने के लिए वह पुलिसवाला बन जाता है। इसी कड़ी में वह एक साइको किलर के पीछे पड़ जाता है, जिसके निशाने पर शहर की स्कूली बच्चियां होती हैं। फिल्म आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।