‘उसको’ मम्मी से भी मिलवा सकते हो लेकिन...! जोर पकड़ता ‘पेड गर्लफ्रेंड’ का ट्रेंड
<p><em><strong>गर्लफ्रेंड, हाफ गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड...ये सब पुराने जमाने की बात हो चुकी, इन दिनों एक नया शब्द चर्चा में है- पेड गर्लफ्रेंड यानी किराए की गर्लफ्रेंड। लेकिन मामला इतना भी सीधा नहीं, बेहद खतरनाक है ये टेंªड।</strong></em></p>
आजकल किराए पर क्या कुछ नहीं मिलता? मकान, कार, फर्नीचर यहां तक कि किराए पर कपड़े भी। लेकिन क्या आपको पता है किराए पर गर्लफ्रेंड भी मिलती है? चैंकिए मत, यह एक नया कॉन्सेप्ट है जो विदेशों में काफी कॉमन है, जिसकी अब भारत में भी खूब चर्चा होने लगी है। इस चर्चा का अड्डा है, सोशल मीडिया।
किराए पर गर्लफ्रेंड का नया कॉन्सेप्ट
पेड गर्लफ्रेंड जैसा कि नाम से ही साफ है- पैसा देकर गर्लफ्रेंड बनाना। एक दिन के लिए, दो दिन के लिए या फिर और ज्यादा दिन के लिए। आप हर दिन के हिसाब से लड़की को पैसा देकर उसे अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। आप लोगों को भी बता सकते हैं कि वो आपकी गर्लफ्रेंड है। आप अपने परिवार वालों से भी उसे अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर मिला सकते हैं। आप उसके साथ घूम-फिर सकते हैं। यहां तक कि आप उस लड़की को अपने साथ विदेश यात्रा पर भी ले जा सकते हैं, लेकिन सिर्फ उतने ही दिन के लिए जितनी आपने पेमेंट की है।
पेड गर्लफ्रेंड और एस्काॅर्ट में अंतर
पेड गर्लफ्रेंड पूरे समय आपके साथ आपकी गर्लफ्रेंड के रूप में रहेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें और एस्कॉर्ट सर्विस में फर्क ही क्या है। दरअसल एस्कॉर्ट सर्विस में आप लड़की को दुनिया के सामने पेश नहीं करते, लेकिन पेड गर्लफ्रेंड को आप किसी के सामने आधिकारिक तौर पर बता सकते हैं। गर्लफ्रेंड कॉन्सेप्ट में सेक्स को लेकर पहले से ही शर्तें तय रहती हैं। वह पूरे दिन आपके साथ रहेगी, लेकिन आपके साथ सोएगी नहीं। वह आपके साथ सेक्स नहीं करेगी। अगर आप उसे अपने साथ घुमाने ले जा रहे हैं तो उसके लिए आपको अलग कमरा बुक करवाना होगा।
एक दिन के 30-30 हजार तक कमाई
दरअसल, विदेशों में ये कल्चर इसलिए तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि कई बार समाज में या अपने परिवार में लड़कों को यह दिखाने के लिए कि वह रिलेशन में है, ऐसी लड़कियों की जरूरत पड़ती है। इस तरह उन्हें किसी से कोई कमिटमेंट नहीं करना पड़ता है, लोगों के सामने खुद को रिलेशन में भी दिखा देते हैं। यानी, हींग लगे ना फिटकरी और रंग भी चोखा। दूसरी तरफ लड़कियों के लिए यह कमाई का अच्छा जरिया है। वो इस काम के लिए एक-एक दिन के 30-30 हजार रुपये तक वसूल रही हैं। कई एजेंसियां इस तरह की पेड गर्लफ्रेंड का कारोबार कर रही हैं जो ऐसी लड़कियों से संपर्क में रहतीं हैं।
जापान की ‘पेड गर्लफ्रेंड’ वायरल
चीन में इस तरह का कॉन्सेप्ट सबसे ज्यादा चलन में है। अब जापान की एक लड़की भी सामने आई है, जिसका कहना है कि वह पेड गर्लफ्रेंड बनकर महीने में लाखों रुपये कमा रही है। किर्मी नाम की यह जापानी लड़की सोशल मीडिया पर ये काफी फेमस है और इसके 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यह पेड गर्लफ्रेंड को अपना फुल टाइम जॉब मानती है और इसकी बदौलत लाखों रुपये भी कमा रही है।
पूरी दुनिया में चल रहा कॉन्सेप्ट
पेड गर्लफ्रेंड का कॉन्सेप्ट सिर्फ चीन, जापान तक ही सीमित नहीं है, दुनिया के कई हिस्सों में इस तरह से लड़कियां पेड गर्लफ्रेंड बनकर कमाई कर रही हैं। सोशल मीडिया में इस तरह के मामले आने के बाद, जाहिर सी बात है यह हमारे देश के युवाओं के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे गलत मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन सवाल गलत सही से बढ़कर सुरक्षा का है।
सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक!
सोशल मीडिया की वजह से विदेशों का यह कल्चर अगर हमारे देश के युवाओं पर भी हावी होता है तो क्या होगा। विदेशों की देखा-देखी लड़कियां पैसे कमाने के लालच में किराए की गर्लफ्रेंड बनने को तैयार हो सकती हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा का जिम्मेदार कौन होगा। बेशक इस काम में आप सेक्सुअली इन्वॉल्व नहीं हो रहे, बावजूद इसके कोई भी लड़की अपने परिवार से छुपकर ही इस काम को करेगी। ऐसे मामलों में आप किस तरह के लोगों से संपर्क में आते हैं यह उस लड़की को भी पता नहीं चलेगा। जाहिर-सी बात है यह कॉन्सेप्ट क्राइम के मामलों में इजाफा ही करेगा।
What's Your Reaction?