अमीरों का गांव... जहां हर व्यक्ति के पास है हवाई जहाज, प्लेन से खाना खाने जाते हैं लोग

<p><em><strong>अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसा गांव है, जहां हर एक शख्स के पास हवाई जहाज है, यहां लोग ऑफिस जाने के लिए या खाने-पीने के लिए भी हवाई जहाज का सहारा लेते हैं।&nbsp;</strong></em></p>

अमीरों का गांव... जहां हर व्यक्ति के पास है हवाई जहाज, प्लेन से खाना खाने जाते हैं लोग
16-08-2023 - 08:48 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आज आपको हर घर में एक बाइक या कार जरूर देखने को मिल जाएगी। लेकिन कभी किसी को हवाई जहाज खरीदते हुए सुना है? नहीं-नहीं हम बड़े लोगों की बात नहीं कर रहे, किसी आम इंसान के पास आपने एरोप्लेन सुना है? शायद नहीं, लेकिन एक शहर है जहां हर एक व्यक्ति के पास आपको हवाई जहाज मिल जाएगा।
जी हां, दुनिया का ये अनोखा गांव है, जहां हर शख्स के पास खुद का विमान है। हैरानी वाली बात तो ये है, इस गांव के लोग ऑफिस जाने के लिए या खाने-पीने के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल करते हैं। चलिए फिर आपको इस अनोखी जगह के बारे में बताते हैं। 
अमेरिका में है ये गांव 
यह अनोखा गांव कहीं और नहीं बल्कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है, जहां की सड़कें काफी चैड़ी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां की सड़कें किसी हवाई अड्डे के रनवे से भी ज्यादा चैड़ी हैं। सड़कों को चैड़ी बनाने का कारण है कि जहाज को पास के हवाई अड्डे पर आसानी लाया जा सके।
कैलिफोर्निया का ये है गांव
कैलिफोर्निया में स्थित इस गांव को कैमरन एयर पार्क के नाम से जानते हैं। इस गांव में हर घर के बाद आपको हवाई जहाज खड़े दिखाई देंगे और गैराज की जगह पर हैंगर बने हुए हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है इस गांव के लोग ऑफिस या रोज के कार्यों के लिए अपने एयरक्राफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं। जानकर हैरानी होगी, लेकिन ये एकदम सच है।
इस गांव में हैं ज्यादातर लोग पायलट 
खास बात तो ये है, इस गांव में ज्यादातर लोग पायलट हैं, जिस वजह से यहां लोगों का हवाई जहाज रखना आम है। साथ ही, इस गांव में डॉक्टर्स, वकील और दूसरे लोग भी रहते हैं, लेकिन यहां हर कोई प्लेन रखना चाहता है। इस गांव के लोगों को हवाई जहाज काफी पसंद है, यहां रहने वाले लोग शनिवार सुबह इकट्ठा होते हैं और एक साथ लोकल एयरपोर्ट तक आना-जाना करते हैं।
गांव में बने हुए हैं हैंगर 
इस गांव में लोगों के पास कार की तरह हवाई जहाज भी है। लोगों के घरों के सामने हैंगर भी बने हुए, जिसमें वो अपना विमान रखते हैं। अगर आप सोच रहे हैं ये हैंगर क्या है, तो बता दें विमान रखने वाली जगह को हैंगर कहते हैं। इस अनोखे शहर के बारे में जिसे भी पता चलता है, वो हैरान का हैरान रह जाता है। हवाई जहाजों के पंखों को कोई नुकसान ना पहुंचे, इसके लिए सड़कों के होर्डिंग्स और लेटरबॉक्स को कम ऊंचाई पर लगाया गया है। इस गांव में मौजूद सड़कों का नाम भी विमान के नाम पर है, जैसे एक सड़क का नाम बोइंग रोड है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।