आज दुनिया कान खोलकर सुनती है, रक्षामंत्री ने बताई भारत की हैसियत

<p>जो भारत आज से 10-14 वर्ष पहले दुनिया के 12 आर्थिक दृष्टि से ताकतवर देशों में आता था आज वो भारत दुनिया के 5 आर्थिक दृष्टि से ताकतवर देशों में आ गया है।</p>

आज दुनिया कान खोलकर सुनती है, रक्षामंत्री ने बताई भारत की हैसियत
29-09-2022 - 11:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता था तो लोग भारत की बातों को गंभीरतापूर्वक नहीं सुनते थे लेकिन आज भारत यदि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं कि भारत क्या बोल रहा है। यह भारत की हैसियत बन गई है। राजनाथ असम के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने तेजपुर में सोलमारा सैन्य स्टेशन पर सेना के जवानों से बातचीत की और बड़ाखाना पर संबोधन किया। 
इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि जो भारत आज से 10-14 वर्ष पहले दुनिया के 12 आर्थिक दृष्टि से ताकतवर देशों में आता था आज वो भारत दुनिया के 5 आर्थिक दृष्टि से ताकतवर देशों में आ गया है। उन्होंने सेना से जवानों से कहा कि देश का भरोसा और देश का ताकत आप ही हैं।
'दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'
राजनाथ सिंह ने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री के प्रयासों के कारण, आज हम केवल एक पर्यवेक्षक से एक मुखर बन गए हैं। भारतीय सेना का पूरे विश्व में सम्मान किया जाता है। हमारे मित्र विदेशी देश उन पर भरोसा है। यह एक प्रमुख कारण है कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। आज, हम दृढ़ता से आगे बढ़ते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।'
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।