फिर वही जज, वही नूपुर शर्मा और फिर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका
NULL
टीवी शो पर बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादास्पद टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा एक बार पुनः सर्वोच्च न्यायालय के द्वार पर पहुंच गयीं हैं। एक बार फिर नूपुर शर्मा ने गिरफ्तारी से राहत के अलावा सारी एफआईआर को दिल्ली में दर्ज मामले के साथ ही जोड़ने की अपील भी की है। नयी याचिका में शर्मा ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने पिछली बार जिस कड़े लहजे में टिप्पणी की थी, उसके बाद से उन्हें जान का खतरा और भी बढ़ गया है। इस बार भी नूपुर की याचिका को जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी परदीवाला की पीठ के सामने सुनवाई के लिए रखा गया है, जिस पर आज सुनवाई होगी। इस याचिका पर दोपहर तक सुनवाई होने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?