‘सनातन धर्म’ पर टिप्पणी करके फंसे उदयनिधि स्टालिन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की शिकायत
<p><em>उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में एक सम्मेलन के दौरान सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू और मलेरिया से करते हुए इसे खत्म करने को कहा था।</em></p>
सनातन धर्म पर टिप्पणी मामले में तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन मुश्किल में पड़ गए हैं। उदयनिधि के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
दिल्ली पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ सनातन धर्म को लेकर उत्तेजक, भड़काऊ और मानहानिकारक बयान देने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और आईटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
उदयनिधि ने क्या कहा था?
शनिवार (2 सितम्बर) को चेन्नई में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना मच्छरों और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी से की थी। उन्होंने कहा, ‘कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते। मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते। हमें उन्हें खत्म करना है। सनातनम (सनातन धर्म) भी ऐसा ही है। सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है।’
बीजेपी ने बयान को बताया नरसंहार का आह्वान
उदयनिधि के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, ‘उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू से जोड़ा है। उनका मानना है कि इसका न केवल विरोध किया जाना चाहिए, बल्कि इसे खत्म किया जाना चाहिए, संक्षेप में, वह सनातन धर्म को मानने वाली भारत की 80 फीसदी आबादी के नरसंहार का आह्वान कर रहे हैं।’
भाजपा ने बोला विपक्षी गठबंधन पर हमला
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, स्टालिन इंडिया गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं और उनके बेटे सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से कर रहे हैं, उसे खत्म करने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन को अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए वे लोग इकट्ठे हो कर गठबंधन बना रहे हैं या सनातन धर्म को खत्म करने लिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं?
What's Your Reaction?