Nirmala Sitharaman : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर में बोलीं, ‘ राज्यों को ओपीएस के लिए नहीं मिलेगा एनपीएस का पैसा, राज्य बजट घोषणा में वही बोलें जो पूरा कर सकें’

Nirmala Sitharaman : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार, 20 जयपुर को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर में थी। इस मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) के लिए अलग रखे गए पैसे को राज्य सरकारों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के लिए नहीं दिया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘अगर कोई राज्य किसी वजह से यह फैसला लेता है कि एनपीएस का फंड केंद्र से लिया जा सकता है तो यह उपलब्ध नहीं होगा।’ वित्त मंत्री ने कहा, अगर किसी राज्य को यह उम्मीद है कि एनपीएस में जमा पैसा उन्हें वापस मिल जाएगा तो मौजूदा नियमों के तहत यह संभव नहीं है।
<quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सहित के अलावा छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की है। यह भी बता दें, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तो कुछ दिनों पहले ही कहा कि केंद्र सरकार ने एनपीएस में जमा पैसा राज्य को नहीं लौटाया तो वे कोर्ट का रुख करेंगे। उनके इस कथन पर बजट 2023-24 के बाद चर्चा के दौरान सीतारमण ने कहा, किसी एक राज्य को लगता है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पास जमा पैसा राज्यों को दे दिया जाए और अगर ऐसी अपेक्षा है...तो नहीं। उस पैसे पर सिर्फ कर्मचारियों का हक है। जमा राशि पर ब्याज मिल रहा है और राज्यों को यह स्पष्टता होनी चाहिए कि यह रकम सेवानिवृत्ति के बाद (कर्मचारियों) मिलती है।
इसके साथ ही वित्त मंत्री ने ERCP के संदर्भ में कहा कि नर्मदा नदी के पानी को गुजरात तक नहीं पहुंचने के लिए यूपीए सरकार ने रोका था। कांग्रेस का हमेशा प्रयास रहा कि गैर कांग्रेस सरकार वाले राज्यों को भले ही कितनी भी दिक्कत क्यों न हो पर हमेशा कांग्रेस और गैर कांग्रेस का खेल खेल जारी रहे।। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने ERCP पर बातचीत की क्योंकि हमारा प्रयास सबका साथ सबका विकास है। वित्त मंत्री ने इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज करते हुए कहा, ‘पुराना बजट पढ़ दिया, भगवान किसी भी वित्त मंत्री के साथ ऐसा न करें परंतु बजट की घोषणा में वो ही बोले, जो पूरा कर सकें। अगर राज्य के पास पैसे हैं तो घोषणा करें, किसी और के ऊपर जिम्मेदारी न छोड़े।’
What's Your Reaction?