यूपीएससी मेन्स 2023 का परिणाम जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव रहे अव्वल
<h3><em>यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) मेन्स-2023 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने भारत भर में पहली रैक हासिल की है। उनके बाद दूसरे नंबर अनिमेष प्रधान और तीसरे पर डोनुरु अनन्या रेड्डी रहीं। जिसे भी परीक्षा से संबंधित अपना परिणाम देखना हो वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पता कर सकते हैं।</em></h3>
इस बार परीक्षा पास करने वाले पहले 20 परीक्षार्थियों में इस बार लड़कों का वर्चस्व है। टॉप-20 में इस साल 15 युवक हैं। इस बार कुल 1016 कैंडिडेट्स चयनित हुए है। इनमें से 180 IAS के लिए, जबकि 200 IPS के लिए चुने गए हैं।
आदित्य के बाद अन्मेश प्रधान दूसरे, दोनुरु अनन्या रेड्डी तीसरे, पीके सिद्धार्थ रामकुमार चौथे और रुहानी 5वें पायदान पर रहे। इस साल कुल 1016 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। इससे पहले 9 अप्रैल 2024 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे.। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 2 जनवरी से हुई थी।
347 जनरल और 115 ईडब्ल्यूएस हुए चयनित
बता दें कि जिन 1016 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है उनमें 347 सामान्य वर्ग की श्रेणी से हैं जबकि 115 ईडब्ल्यूएस क्लास से हैं और 303 ओबीसी कैंडिडेट हैं। इसी तरह 165 एससी और 86 एसटी उम्मीदवारों का चयन हुआ है। बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ए और बी में नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किए गए हैं।
टॉपर्स की सूची
1- आदित्य श्रीवास्तव
2- अनिमेश प्रधान
3- डोनुरु अनन्या रेड्डी
4- पी के सिद्धार्थ रामकुमार
5- रूहानी
6- सृष्टि डबास
7-अनमोल राठौड़
8-आशीष कुमार
9- नौशीन
10-ऐश्वर्यम प्रजापति
11-कुश मोटवानी
12-अनिकेत शांडिल्य
13- मेधा आनंद
14-शौर्य अरोड़ा
15-कुणाल रस्तोगी
16-अयान जैन
17-स्वाति शर्मा
18-वरदाह खान
19-शिवम कुमार
20- आकाश वर्मा
What's Your Reaction?