पेशाब कांड: अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने धोए पीड़ित के पैर

<p><em><strong>मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उस शख्स से पैर धोए, जिस पर आरोपी प्रवेश शुक्ला ने पेशाब किया था।</strong></em></p>

पेशाब कांड: अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने धोए पीड़ित के पैर
07-07-2023 - 01:58 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उस शख्स से पैर धोए, जिस पर आरोपी प्रवेश शुक्ला ने पेशाब किया था। सीएम ने पीड़ित आदिवासी दशमत रावत से सीएम आवास पर मुलाकात की। यहां शिवराज सिंह ने पीड़ित को टीका लगाया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इसके बाद सीएम ने पीड़ित युवक को गणेशजी की प्रतिमा भी भेंट की है। श्रीफल और वस्त्र भी दिए हैं। इसके बाद नाश्ता भी करवाया। पीड़ित कुबेरी की मंडी में पल्लेदारी का काम करता है।
वीडियो किया साझा
इस दौरान शिवराज सिंह ने इसका वीडियो शेयर किया और कहा, ‘यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ कि सब समझ लें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है।’ गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी पर युवक ने पेशाब कर दिया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।