Most Wanted Gangsters : विक्की बाॅक्सर तो झांकी है, 28 मोस्ट वांटेड अभी बाकी हैंः केंद्र ने बनाई लिस्ट... 14 देशों में छिपे हैं गैंगस्टर्स, गोल्डी बराड़ का नाम भी शामिल

<p><strong>Most Wanted Gangsters List :&nbsp;<em>हाल ही, एफबीआई की मदद से भारत ने एक मोस्टवांटेड विक्की बाॅक्सर को अमेरिका से पकड़ा है लेकिन यह तो आरंभ है। केंद्र सरकार ने अब मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गोल्डी बराड़ का नाम भी शामिल है।&nbsp;</em></strong></p>

Most Wanted Gangsters : विक्की बाॅक्सर तो झांकी है, 28 मोस्ट वांटेड अभी बाकी हैंः केंद्र ने बनाई लिस्ट... 14 देशों में छिपे हैं गैंगस्टर्स, गोल्डी बराड़ का नाम भी शामिल
05-04-2023 - 08:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

केंद्र सरकार ने 28 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स की एक सूची तैयार की है, जो 14 देशों से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इनमें से नौ कनाडा में और पांच अमेरिका में छिपे हुए हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ सहित इन गैंगस्टरों के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली और अपहरण के मामले दर्ज हैं। 
माना जा रहा है कि एक अन्य वांछित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु ने अमेरिका में शरण ली हुई है। सूत्रों ने कहा कि उस पर आतंकवादी हमले करने और फिल्म व व्यवसाय जगत की प्रमुख हस्तियों की हत्या करने का आरोप है। कनाडा में रह रहे नौ आरोपियों में सुखदूल सिंह उर्फ सुखा दुनेके, गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला, सतवीर सिंह वारिंग उर्फ सैम, स्नोवर ढिल्लों, लखबीर सिंह उर्फ लांडा, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला, चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला, रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज व गगनदीप सिंह उर्फ गगना हथुर शामिल हैं। 
अमेरिका में छिपे हैं ये गैंगस्टर
अमेरिका में छिपे पांच गैंगस्टरों में सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई, हरजोत सिंह गिल, दरमनजीत सिंह उर्फ दारमन खलों और अमृत बल शामिल हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सक्रिय गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह बराड़ उर्फ विक्की और कुलदीप सिंह उर्फ नवांशहरिया हैं। जबकि रोहित गोदारा यूरोप में, गौरव पटियाल उर्फ लकी पट्याल आर्मेनिया में, सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई अजरबैजान में, जगजीत सिंह उर्फ गांधी और जैकपाल सिंह उर्फ लाली धालीवाल मलेशिया में हैं। 
पाकिस्तान, हांगकांग में छिपे गैंगस्टर के नाम भी
इस सूची के अनुसार हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पाकिस्तान में, राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री ब्राजील में, संदीप ग्रेवाल उर्फ बिल्ला इंडोनेशिया में, मनप्रीत सिंह उर्फ पीटा फिलीपींस में, सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा जर्मनी में, गुरजंट सिंह उर्फ जनता ऑस्ट्रेलिया में है और रमनजीत सिंह उर्फ रोमी हांगकांग में है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।