सरयू किनारे विष्णु पूजा और गोदान...आज से प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुरू होंगे अनुष्ठान
<p>अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। ये कार्यक्रम 6 दिन तक चलेंगे। 17 जनवरी को राम लला अपने मंदिर में प्रवेश करेंगे। अगले दिन यानी 18 जनवरी को भगवान गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे।</p>
अयोध्या में नए राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो गए हैं। प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन अनुष्ठान के बाद सरयू तट पर विष्णु पूजा और गौ दान हुआ। 17 जनवरी को राम लला की मूर्ति का परिसर प्रवेश होगा, 18 जनवरी को तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास, 19 जनवरी की सुबह औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास और शाम को धान्याधिवास होगा, 20 जनवरी की सुबह शर्कराधिवास, फलाधिवास और शाम को पुष्पाधिवास, 21 जनवरी की सुबह मध्याधिवास और शाम को शय्याधिवास होगा, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी।
अयोध्या में राम मंदिर में प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि 22 जनवरी को नए राम मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह है। इससे पहले मंगलवार से यहां मंदिर परिसर में अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। ये 21 जनवरी तक जारी रहेंगे। प्रधान आचार्य काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित दीक्षित होंगे। वहीं, इंडिगो ने मुंबई और अयोध्या के बीच सीधी उड़ान शुरू कर दी है।
अयोध्या में धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए गए थे। रामलला की मूर्ति का प्रायश्चित और कर्मकूटी का पूजन शुरू हो चुका है।
प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले अतिथि
150 से अधिक परंपराओं के संत, भारतीय आध्यात्मिकता, धर्म, संप्रदाय, पूजा पद्धति, परंपरा के सभी विद्यालयों के आचार्य, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा सहित 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तातवासी, द्वीपवासी आदिवासी परंपराओं के प्रमुख व्यक्तियों की कार्यक्रम में शामिल होंगे।
22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे प्राण-प्रतिष्ठा
मैसूर के अरुण योगीराज की बनाई गई राम लला की मूर्ति को राम मंदिर में स्थापना के लिए चुना गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे होगी। मुहूर्त (शुभ समय) वाराणसी के गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ की ओर से तय किया है।
What's Your Reaction?