रूस में मतदान शुरू, पुतिन की जीत मानी जा रही है पक्की
<p>रूस में आज राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटिंग है। मतदान की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।यूक्रेन से दो साल से चल रही जंग की जद्दोजहद के बीच रूसी राष्ट्रपति चुनावी मैदान में एक बार फिर डटे हुए हैं। आज 15 मार्च से रूस में प्रेसिडेंट इलेक्शन शुरू हो चुके हैं, जो कि तीन दिन तक यानी 17 मार्च तक चलेंगे।लेकिन जो बड़ी बात है वो यह कि रूस के राष्ट्रपति लगातार 5वीं बार राष्ट्रपति बन सकते हैं। क्योकि दूर दूर तक उनके विरोधी कहीं भी उन्हें टक्कर देने की स्थिति में नजर नहीं आते। चुनाव में पुतिन का ही दबदबा कायम रहने की संभावना है।</p>
पुतिन की जीत मानी जा रही है पक्की
इनमें पुतिन का वापस सत्ता में आना तय माना जा रहा है। पुतिन ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में रूसी नागरिकों से मतदान केंद्रों पर जाने और मतदान करने की अपील की। 71 वर्षीय पुतिन अपने पांचवें कार्यकाल के लिए लगभग निर्विरोध चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अधिकतर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी या तो जेल में हैं या विदेश में निर्वासन में हैं।
दिवंगत नवलनी की पत्नी कर रही हैं विरोध में अपील
हालांकि उनके विरोधी रहे एलेक्सी नवलनी जिनकी कुछ समय पहले मौत हो गई, उनकी विधवा ने जनता से पुतिन के विरोध में वोट डालने की अपील की है।
ये कहा जनता से
चुनाव से पहले एलेक्सी नवलनी की विधवा ने रूस की जनता से पुतिन के खिलाफ वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमे दिखाना होगा कि हमारा अस्तित्व है और हम पुतिन के खिलाफ हैं। आगे क्या करना है यह आप पर निर्भर है। आप पुतिन को छोड़कर किसी भी उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं। अपने वोट को बर्बाद भी कर सकते हैं।
हाल ही में हुए थी रहस्य्मयी मृत्यु
पुतिन के कट्टर प्रतिद्वंदी माने जाने वाले एलेक्सी नवलनी की हाल ही में एक जेल में मौत हो गई थी। पर्यवेक्षकों को पता है कि वोटर्स के पास पुतिन के विकल्प बहुत कम हैं। स्वतंत्र निगरानी की संभावनाएं सीमित हैं। इसी बीच रूस में तीन दिनों में 1 लाख मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
What's Your Reaction?