अपना मकान चाहिए...! राजस्थान में हाउसिंग बोर्ड लाॅन्च करेगा 4300 से ज्यादा फ्लैट और स्वतंत्र आवासों के लिए योजनाएं
<p><em><strong>राजस्थान में अपना घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। आवासन मंडल की ओर से प्रदेश भर में 4300 से ज्यादा बहुमंजिला फ्लैट्स और स्वतंत्र आवासों के लिए नई योजनाएं लाई जा रही हैं।</strong></em></p>
नई आवासीय योजनाओं को लाॅन्च करने को लेकर मंडल मुख्यालय आवास भवन के बोर्ड रूम में आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में प्रदेश के शहरों में पुरानी योजनाओं में बचे आवासीय भवनों व नई योजनाओं के रेरा में पंजीकरण, योजनाओं की लागत और उपभोक्ताओं के लिए तय दर तथा लॉन्चिंग की समीक्षा की गई।
आयुक्त अरोड़ा ने बताया कि जयपुर के प्रताप नगर सेक्टर 22-23 और 26 में कुल 1332, चूरू में 10, किशनगढ़ के खोड़ा में 57, धौलपुर में 45, बूंदी के लाखेरी में 317, टोंक के निवाई में 77, जोधपुर के बड़ली में 1090, चैपासनी में 72, हनुमानगढ़ में 504, आबूरोड में 189, भिंडर में 22, सलूंबर में 16, भीलवाड़ा के पटेल नगर 38, शाहपुरा में 46, चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में 71, बड़ी सादड़ी में 74, बांसवाड़ा परतापुर में 80, दुर्गापुर में 63 और उदयपुर के हिरण मगरी में 24 एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवासों के लिए योजना लॉन्च की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नई लॉन्चिंग के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है कुछ शेष बचे कामों के साथ जल्द ही आवासीय योजनाएं लांच कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा अब तक कुल 78 योजनाओं को रेरा में पंजीकृत कर दिया गया है स उन्होंने अधिकारियों को आगामी 24 फरवरी तक 100 योजनाओं को पंजीकृत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रेरा में 100 का आंकड़ा छूते ही मंडल देशभर में सर्वाधिक रेरा पंजीकृत संस्था बन जाएगी।
What's Your Reaction?