पलटेगा मौसम : राजस्थान के कई जिलों में हो सकती है हल्की बारिश, तापमान में कमी के आसार
<p><em><strong>पलटेगा मौसम : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में अगले दो दिन में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है। स्थानीय मौसम केंद्र ने इसकी जानकारी दी।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 फरवरी एवं एक मार्च को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू व आसपास के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। जयपुर स्थित मौसम केंद्र अनुसार मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
वहीं, राज्य के शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में एक मार्च को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने तथा शेष भागों में आगामी दिनों में मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना है।
ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से उपर
इस बीच राज्य में गर्मी लगातार जोर पकड़ रही है और बीते चैबीस घंटे में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस तथा चूरू में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से उपर बना हुआ है।
What's Your Reaction?