ताकत में भारत के आगे कहां ठहरता है कतर ! किसकी सेना ज्यादा दमदार

<p><em><strong>कतर की अदालत ने भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। इस घटना से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। भारत ने कहा है कि वह कतर की अदालत के फैसले से हैरान है और हर तरह के कानूनी उपायों को देख रहा है। ऐसे में जानें कि भारत की सैन्य ताकत के आगे कहां ठहरता है कतर...!</strong></em></p>

ताकत में भारत के आगे कहां ठहरता है कतर ! किसकी सेना ज्यादा दमदार
28-10-2023 - 09:46 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाए जाने पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कतर मध्य पूर्व का एक महत्वपूर्ण देश है, जिसके पास प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा भंडार है। यह एक ऐसा देश है, जो दुनियाभर के आतंकवादी समूहों को धन और शरण मुहैया कराता है। कतर का अपने पड़ोसी देशों से भी संबंध तनावपूर्ण रहता है। ऐसे में जानें कि कतर और भारत की सैन्य ताकत कितनी है।
कतर और भारत की सैन्य रैंकिंग
ग्लोबल फायरपावर के 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, 145 देशों की सैन्य रैंकिंग की सूची में कतर 65वें स्थान पर है। वहीं, भारत इस सूची में चैथे नंबर पर है।
कुल सैनिक
ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, कतर की कुल सैन्यकर्मियों की संख्या 86,550 है। इसमें 15000 रिजर्व सैनिक भी शामिल हैं। वहीं, भारत के कुल सैन्यकर्मियों की संख्या 5,132,000 है। इसमें 1155000 रिजर्व सैनिक भी शामिल हैं।
टैंक
ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, कतर की सेना के पास कुल 138 टैंक हैं। वहीं, भारतीय सेना के पास टैंकों की कुल संख्या 4614 है।
मिलिट्री व्हीकल
कतर की सेना के पास कुल मिलिट्री व्हीकल की संख्या 8208 है। वहीं, भारतीय सेना के पास इनकी संख्या 1,00,882 है।
सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी
कतर की सेना के पास कुल 46 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी हैं। वहीं, भारतीय सेना के पास कुल 100 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी हैं।
टो आर्टिलरी (खींचकर ले जाने वाले तोप)
कतर की सेना के पास खींचकर लेकर जाने वाले तोपों की संख्या 12 है। वहीं, भारतीय सेना के पास इनकी कुल संख्या 3311 है।
रॉकेट आर्टिलरी
कतर की सेना के पास रॉकेट आर्टिलरी की कुल संख्या 16 है। भारतीय सेना के पास रॉकेट आर्टिलरी की कुल संख्या 1500 है।
कुल विमान
ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, कतर के पास कुल 198 विमान हैं। वहीं, भारत के पास 2210 विमान हैं।
लड़ाकू और हमलावर विमान
कतर के पास कुल 68 लड़ाकू विमान और 6 हमलावर विमान हैं। वहीं, भारत के पास कुल 577 लड़ाकू विमान, 150 हमलावर विमान हैं।
ट्रांसपोर्ट और ट्रेनर विमान
कतर के पास कुल 12 ट्रांसपोर्ट विमान और 52 ट्रेनर विमान हैं। वहीं, भारत के पास 254 ट्रांसपोर्ट विमान और 353 ट्रेनर विमान हैं।
हेलीकॉप्टर
कतर के पास कुल 60 हेलीकॉप्टर हैं, जिनमें से 24 अटैक हेलीकॉप्टर हैं। वहीं, भारत के पास कुल 807 हेलीकॉप्टर हैं, इनमें 36 अटैक हेलीकॉप्टर शामिल हैं।
कुल नौसैनिक पोत
कतर की नौसेना के पास कुल नौसैनिक पोत की संख्या 86 है। वहीं, भारतीय नौसेना के पास कुल नौसैनिक पोत की संख्या 295 है।
एयरक्राफ्ट कैरियर
कतर की नौसेना के पास एक भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। वहीं, भारतीय नौसेना के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर ऑपरेशनल हैं।
विध्वंसक
कतर की नौसेना के पास एक भी विध्वंसक जहाज नहीं है। वहीं, भारतीय नौसेना के पास 11 विध्वंसक हैं।
फ्रिगेट
कतर की नौसेना के पास एक भी फ्रिगेट नहीं है। वहीं, भारतीय नौसेना के पास 12 फ्रिगेट हैं।
कॉर्वेट
कतर की नौसेना के पास 4 कॉर्वेट है। वहीं भारतीय नौसेना के पास 19 कॉर्वेट हैं।
पनडुब्बी
कतर की नौसेना के पास एक भी पनडुब्बी नहीं है। वहीं भारतीय नौसेना के पास 18 पनडुब्बियां हैं।
पेट्रोल शिप
कतर की नौसेना के पास 20 पेट्रोल शिप हैं। वहीं भारतीय नौसेना के पास 138 पेट्रोल शिप हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।