खुद को ही ‘मान साहब’ क्यों कहते हैं पंजाब के सीएम? जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी

<p><em><strong>आप की अदालत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर रजत शर्मा के सवालों की बौछारों के बीच मान ने कई सारी बातों के मजेदार जनाब दिए। इसी दौरान खुद को मान साहब क्यों बुलाने के बारे में उन्होंने मजेदार जवाब दिया।</strong></em></p>

खुद को ही ‘मान साहब’ क्यों कहते हैं पंजाब के सीएम? जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी
18-06-2023 - 11:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिस्सा लिया और रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिया। इस दौरान भगवंत मान ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई सारे मजेदार किस्से बताए। इस दौरान रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि वह खुद को मान साहब क्यों कहते हैं? इस पर  भगवंत मान ने कहा कि मैंने तो एक बार संसद में भी ये बोल दिया था कि मैं शीशे में खड़ा होकर खुद को मान साहब बोलता हूं।
अंडे की किस्मत में टूटना लिखा है...
आप की अदालत में सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर बाहर से इज्जत चाहते हो तो अपने आपकी इज्जत खुद करना सीखो। इस दौरान सीएम मान ने एक दिलचस्प उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अंडे की किस्मत में टूटना लिखा है, अंडे को टूटना ही टूटना है।।। लेकिन अगर वो अंडा अगर बाहर की ताकत से टूटता है तो उसके अंदर की जिंदगी खत्म हो जाती है। और अगर वो अंडा अंदर की ताकत से टूटता है तो जिंदगी शुरू हो जाती है।
आप कौन हो, ये खुद फैसला करो
भगवंत ने इस दौरान युवाओं से कहा कि आप कौन हो ये खुद फैसला करो। ना कि बाहर से कोई आपको बताए कि तुम ये बन सकते हो या वो बन सकते हो। भगवंत मान ने कहा कि आप खुद ही खुद के सबसे बड़े जज और सबसे बड़े क्रिटिक होते हैं।
जब सिद्धू की हंसी पर होती थी हैरानी
इसी बात पर रजत शर्मा ने ये बात भी छेड़ दी कि मान के जज थे नवजोत सिंह सिद्धू, जो कहते हैं कि पीली पगड़ी पहनकर कोई भगत सिंह नहीं बन जाता। इस पर मान ने कहा कि मैंने तो नहीं कहा कि मैं भगत सिंह हूं, मैं तो उनके पांव की धूल के कण के बराबर भी नहीं हूं। मान ने कहा कि सिद्धू लाफ्टर चैलेंज में हमारे जज थे और कई बार तो हमें भी नहीं पता चलता था कि ऐसा क्या कह दिया कि ये हंसने से बंद ही नहीं हो रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।