ए.आई. से क्यों अलर्ट कर रहे भारत के ‘जेम्स बॉन्ड’ अजीत डोभाल

<p><em><strong>राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के मित्र देशों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां डोभाल समेत ब्रिक्स देशों रूस और चीन के प्रतिनिधि भी पहुंचे हैं। डोभाल ने यहां बैठक के दौरान साइबर खतरों को लेकर चिंताओं को मित्र देशों के सामने रखा।</strong></em></p>

ए.आई. से क्यों अलर्ट कर रहे भारत के ‘जेम्स बॉन्ड’ अजीत डोभाल
25-07-2023 - 08:22 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ ही तबाह करने वाली तकनीकों को लेकर चिंता जताई है। डोभाल साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में हुई ब्रिक्स के मित्र देशों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने साफ कहा कि विध्वंसकारी तकनीकों के साथ एआई भविष्य में साइबर खतरों की गंभीरता को और अधिक बढ़ा देगी। डोभाल ने साइबर सिक्योरिटी से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
साइबर रिस्क तेजी से बढ़ेगा
डोभाल ने कहा कि ग्लोबल साउथ को विशेष रूप से संसाधनों की सीमाओं पर काबू पाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में, भारत हमेशा सबसे आगे रहेगा और ग्लोबल साउथ के साथ मिलकर काम करेगा। डोभाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी विध्वंसकारी तकनीकों के आने के साथ साइबर जोखिमों की गंभीरता तेजी से बढ़ेगी।
युवा आबादी का किया जिक्र
डोभाल ने साइबर अपराधियों और आतंकवादियों के बीच संबंध के बारे में बात की। इसमें वित्तपोषण, मनी लॉन्ड्रिंग, कट्टरपंथीकरण, लोन वुल्फ अटैक, भर्ती और सुरक्षित संचार के लिए साइबर स्पेस का यूज शामिल है। उन्होंने कहा कि युवा आबादी विशेष रूप से सोशल मीडिया साइटों के माध्यम से चरमपंथी विचारधाराओं के प्रसार के प्रति संवेदनशील है। इसकी वजह है कि वे टेक्नोलाॅजी के जानकार हैं और प्रभावशाली दिमाग रखते हैं।
ये देश रहे मौजूद
इस मीटिंग में रूस और चीन के प्रतिनिधियों के अलावा ब्रिक्स के मित्र देश बेलारूस, बुरुंडी, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मिस्र, कजाकिस्तान और क्यूबा ने भी चर्चा में भाग लिया। बैठक में साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। अजित डोभाल ने ब्रिक्स के अपने समकक्षों और ब्रिक्स देशों के मित्रों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।