सर्दी मैदान छोड़ने को तैयार नहीं, फिर से दस्तक देगी! इन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट

<p><em>दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में ठंड एक बार फिर से दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।</em></p>

सर्दी मैदान छोड़ने को तैयार नहीं, फिर से दस्तक देगी! इन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट
11-03-2024 - 01:12 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बीते दिनों हुई बारिश की वजह से मौसम में सर्दी बनी हुई है। हालांकि इन दिनों धूप खिलने की वजह से से दिन का तापमान सामान्य रह रहा है। वहीं धूप के साथ हवाएं चलने की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। लेकिन ज्यादा दिनों तक ऐसा नहीं रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं बारिश की वजह से मौसम में एक बार फिर सर्दी महसूस की जाएगी। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज होने के अनुमान हैं। 
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर इलाके में 13 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरना और मेघगर्जना के भी आसार व्यक्त किए गए हैं। मार्च महीने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। वहीं आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियम रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।
इन राज्यों में भी बारिश की आशंका
इसके अलावा उत्तराखंड के कई जिलों में भी हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चलोमी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं प्डक् ने 11 से 14 मार्च के बीच पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कुछ जगहों पर बारिश होने की बात कही है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट की बात करें तो यहां असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 13 और 14 मार्च को कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के केरल में भी 11 मार्च को बारिश की आशंका जताई गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।