फ्लाइट में बैठकर सत्तू पीने लगी महिला, एयर होस्टेस को दिया गजब जवाब

<p>एक महिला फ्लाइट में सत्तू खा रही थी, जब एयर होस्टेस ने उसे टोका तो उसने कहा कि उसे अंग्रेजी नहीं आती। एयर होस्टेस गुस्सा होकर चली गई। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।</p>

फ्लाइट में बैठकर सत्तू पीने लगी महिला, एयर होस्टेस को दिया गजब जवाब
21-04-2024 - 10:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बिहार का फेमस सत्तू कहीं भी, कभी भी खाया जा सकता है। लोग इसे खाना भी काफी पसंद करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फ्लाइट में बैठकर सत्तू खाते नजर आ रही है। वहीं, जब एयर होस्टेस ने उसे टोका तो ऐसा जवाब दिया कि गुस्सा होकर चली गई। यह वीडियो लोगों को काफी फनी लग रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई इंटरनेट यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। 
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फ्लाइट में बैठी है और सत्तू खा रही है। महिला के मुताबिक, जब एयर होस्टेस ने उसे टोका तो महिला ने कहा कि उसे अंग्रेजी नहीं आती। इसके बाद एयर होस्टेस गुस्सा होकर चली गई। महिला ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, कई यूजर्स ने इस पर फनी रिएक्शन दिए हैं। 
वीडियो देख यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन 
वीडियो देख यूजर्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘देसी लड़की को विदेशी थोड़ी टक्कर दे पाएगी।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘इसलिए कहते हैं यूपी की लड़की सबसे अलग होती है वाह शिवानी मौज कर दी।’ वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘इसको कहते हैं हवाई चप्पल से हवाई जहाज तक का सफर।’
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।