केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अब 13 की बजाय 20 नवंबर को उपचुनाव

केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख अब 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर कर दी गई है। चुनाव आयोग ने यह बदलाव त्योहारों के कारण संभावित मतदान में कमी को ध्यान में रखते हुए किया है। कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों ने भी आयोग से इस बाबत अनुरोध किया था।

केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अब 13 की बजाय 20 नवंबर को उपचुनाव
05-11-2024 - 11:11 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

दिल्ली। केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख अब 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर कर दी गई है। चुनाव आयोग ने यह बदलाव त्योहारों के कारण संभावित मतदान में कमी को ध्यान में रखते हुए किया है। कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों ने भी आयोग से इस बाबत अनुरोध किया था। चुनाव के नतीजे पूर्व निर्धारित तारीख, 23 नवंबर को ही घोषित किए जाएंगे। इसी दिन महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के परिणाम भी सामने आएंगे।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीखें बदलने का विशेष अनुरोध किया था, क्योंकि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज, मीरापुर और गाजियाबाद जैसे क्षेत्रों में धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, जिससे मतदान में कमी हो सकती थी। इसलिए भाजपा ने मतदान को 20 नवंबर तक टालने की मांग की थी।

अब उत्तर प्रदेश में 20 नवंबर को नौ सीटों पर उपचुनाव होंगे, जिनमें सीसामऊ (कानपुर), फूलपुर (प्रयागराज), और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) जैसी प्रमुख सीटें शामिल हैं। हालांकि, मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीख अब भी तय नहीं हुई है, क्योंकि वहां का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।