घट सकते हैं दीपावली पर पेट्रोल और डीजल के दाम

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की संभावना जताई है, जो दिवाली के अवसर पर एक बड़ी राहत हो सकती है। उन्होंने संकेत दिया कि पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये तक और डीजल की कीमत में 2 रुपये तक की गिरावट संभव है।

घट सकते हैं दीपावली पर पेट्रोल और डीजल के दाम
30-10-2024 - 10:29 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

पुरी ने कहा कि आखिरी बार मार्च में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती की गई थी। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 71 डॉलर प्रति बैरल है, जिससे तेल की कीमतों में गिरावट की संभावना बढ़ी है।

डीलरों की पुरानी मांग हुई पूरी

पुरी ने बताया कि धनतेरस के मौके पर तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप डीलरों की सात साल पुरानी मांग को पूरा किया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। तेल कंपनियों ने माल ढुलाई के खर्च में बदलाव किया है ताकि दूरदराज के इलाकों में ईंधन की कीमतों को संतुलित किया जा सके, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं होगी।

कुछ इलाकों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट

पुरी ने उदाहरण के तौर पर बताया कि ओडिशा के मलकानगिरी में पेट्रोल की कीमत में 4.69 रुपये और डीजल में 4.45 रुपये की गिरावट होगी। इसी तरह छत्तीसगढ़ के सुकमा में पेट्रोल 2.09 रुपये और डीजल 2.02 रुपये तक सस्ता होगा। इस कदम का फायदा लगभग 7 करोड़ लोगों को मिलेगा, जिन्हें देशभर के पेट्रोल पंपों से सेवाएं प्राप्त होती हैं।

छह राज्यों के शहरों में राहत

माल ढुलाई शुल्क में बदलाव से छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मिजोरम और ओडिशा के विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सुकमा तक पेट्रोल 2.09 से 2.70 रुपये और डीजल 2.02 से 2.60 रुपये सस्ता होगा। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के तवांग और आसपास के इलाकों में पेट्रोल के दाम 3.96 रुपये तक और डीजल के दाम 3.12 रुपये तक घट सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।