‘I loved Dharmendra’: जब जया बच्चन धमेन्द्र को देखकर सोफे के पीछे छिप गईं; शोले की ‘बसंती’ बनना चाहती थीं..

उनकी पर्सनैलिटी इतनी प्रभावशाली थी कि जया बच्चन, जिन्होंने 1971 में गुड्डी से धर्मेंद्र के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था, उन्हें पहली बार देखकर सोफे के पीछे छिप गई..

‘I loved Dharmendra’: जब जया बच्चन धमेन्द्र को देखकर सोफे के पीछे छिप गईं; शोले की ‘बसंती’ बनना चाहती थीं..
25-11-2025 - 10:09 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के "ही-मैन" धर्मेंद्र का आज उनके जुहू स्थित आवास पर 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने 90वें जन्मदिन से महज दो सप्ताह पहले दुनिया को अलविदा कहने वाले धर्मेंद्र के जाने से देशभर में शोक है। दर्शक ही नहीं, उनके सह-कलाकार भी उन्हें एक सच्चे सुपरस्टार के रूप में याद करते हैं। उनकी पर्सनैलिटी इतनी प्रभावशाली थी कि जया बच्चन, जिन्होंने 1971 में गुड्डी से धर्मेंद्र के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था, उन्हें पहली बार देखकर सोफे के पीछे छिप गई थीं।

धर्मेंद्र को देखकर क्यों डर गई थीं जया बच्चन?

2007 में करन जौहर के शो कॉफ़ी विद करन में जया बच्चन और हेमा मालिनी साथ आई थीं। उसी एपिसोड में जया बच्चन ने स्वीकार किया था कि वे धर्मेंद्र को बहुत पसंद करती थीं।

उन्होंने कहा, “I loved Dharmendra… जब मैंने उन्हें पहली बार देखा और मेरा उनसे परिचय कराया गया, तब ऐसा ही एक सोफा था। मैं जाकर उसके पीछे छिप गई थी। मैं बहुत नर्वस थी! समझ नहीं आ रहा था क्या करूं। वे इतने शानदार लग रहे थे। आज भी याद है—सफेद पैंट, सफेद शर्ट… बिल्कुल ग्रीक गॉड जैसे।”

जया बच्चन ने मज़ाकिया अंदाज़ में यह भी कहा था, मुझे बसंती का रोल करना चाहिए था! क्योंकि मुझे धर्मेंद्र बहुत पसंद थे।”

धर्मेंद्र ने इस कबूलनामे पर क्या कहा था?

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023) के प्रमोशन के दौरान धर्मेंद्र ने इस किस्से पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, यह उनका प्यार और सम्मान है। मैं जया और अमिताभ को बहुत लंबे समय से जानता हूँ। शोले की शूटिंग के दौरान हमने कितने मज़ेदार पल बिताए थे, आज भी याद है।”

अमिताभ बच्चन ने भी किया था खुलासा

दिलचस्प बात यह है कि पिछले वर्ष अमिताभ बच्चन के शो में आमिर खान ने उनसे पूछा था,
जब जया जी किसी दूसरे हीरो के साथ शूट करती थीं, तो किस हीरो का नाम सुनकर आपको थोड़ी घबराहट होती थी?”

इस पर अमिताभ ने मुस्कुराते हुए बताया कि जया ने उनसे शुरू में ही कह दिया था कि उन्हें धर्मेंद्र सबसे ज्यादा पसंद हैं।
उन्होंने कहा, कभी परेशान नहीं हुआ। पहले ही दिन उन्होंने कहा—धर्मेंद्र मेरे फ़ेवरेट हैं। उन्होंने कहा था कि ‘हमारी इंडस्ट्री में उनसे ज्यादा हैंडसम कोई नहीं।’”

दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी करिश्माई मुस्कान, बेबाक स्वभाव और अनगिनत यादगार भूमिकाएँ उन्हें हमेशा जीवित रखेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।