“भारत में घुसकर वार करेंगे..”: पाक रक्षा मंत्री Khawaja Asif का भड़काऊ बयान, बढ़ा तनाव

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ आक्रामक और उकसाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने दावा किया कि पिछले साल भारत के साथ हुए संघर्ष में उनकी सेना ने जीत हासिल की थी और भविष्य में भी लड़ने के लिए पूरी तरह..

“भारत में घुसकर वार करेंगे..”: पाक रक्षा मंत्री Khawaja Asif का भड़काऊ बयान, बढ़ा तनाव
04-04-2026 - 10:26 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ आक्रामक और उकसाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने दावा किया कि पिछले साल भारत के साथ हुए संघर्ष में उनकी सेना ने जीत हासिल की थी और भविष्य में भी लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भारत को धमकी देते हुए आसिफ ने कहा कि पिछले साल मई में संघर्ष केवल हवाई सीमा तक सीमित था, लेकिन इस बार पाकिस्तानी सेना भारतीय क्षेत्र में घुसकर हमला करेगी।

एक टीवी कार्यक्रम में Khawaja Asif ने कहा, “पिछले साल भारत ने हम पर हमला किया था। अगर वे दोबारा ऐसा करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें पिछली बार से भी बड़ी शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। इस बार संघर्ष 200–250 किलोमीटर की सीमा तक सीमित नहीं रहेगा। हम उनकी सीमा में घुसेंगे, अंदर तक जाएंगे और वहीं वार करेंगे।”

भारत-पाक तनाव और आसिफ के बयान

पाकिस्तान की Shehbaz Sharif सरकार में रक्षा मंत्री Khawaja Asif अपने भड़काऊ बयानों के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन चले संघर्ष के बाद से वे लगातार इस तरह के बयान देते रहे हैं, जिन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान जाता है।

राजनाथ सिंह के बयान के बाद आया जवाब

आसिफ का यह बयान भारत के रक्षा मंत्री Rajnath Singh के हालिया बयान के बाद सामने आया है। Rajnath Singh ने केरल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था।

उन्होंने कहा था, “पश्चिम एशिया की मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए हमारा पड़ोसी कोई दुस्साहस कर सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो भारत की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व और निर्णायक होगी। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है।”

ऑपरेशन सिंदूर’ और बढ़ता तनाव

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध पिछले साल की घटनाओं के बाद से बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसकी शुरुआत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हुई थी।

इस हमले के जवाब में भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 6-7 मई की रात ‘Operation Sindoor’ के तहत पाकिस्तान के खिलाफ एयरस्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पंजाब के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

तब से दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है और नेताओं के बयान इसे और भड़का रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।