‘अगर तुम्हारी औकात है…’: इंडिया-पाक हैंडशेक विवाद के बाद AAP का सूर्यकुमार यादव को खुला चैलेंज

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में रविवार को मिली जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित करने पर सवाल उठाते हुए यादव को चुनौती..

‘अगर तुम्हारी औकात है…’: इंडिया-पाक हैंडशेक विवाद के बाद AAP का सूर्यकुमार यादव को खुला चैलेंज
19-09-2025 - 08:00 AM

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में रविवार को मिली जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित करने पर सवाल उठाते हुए यादव को चुनौती दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा, उन्होंने (सूर्यकुमार) इतनी आसानी से कह दिया कि ये जीत पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित है। आप तो बहुत समझदार हैं।”

भारद्वाज ने आगे चुनौती देते हुए कहा, अगर तुम्हारी औकात है और तुम्हारी BCCI की औकात है, और तुम्हारी ICC की औकात है, तो हम तुम्हें दूसरी चुनौती भी देते हैं। जितना पैसा तुमने इस ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से कमाया है, विज्ञापनों से कमाया है और इस पूरे धंधे में कमाया है, दे दो उन 26 विधवाओं को। तब हम भी मान जाएंगे कि तुमने सच में डेडिकेट किया है।

उन्होंने कहा,इनमें हिम्मत नहीं है, औकात नहीं है कि कर सकें। हां, फर्जी में कुछ भी बोल देंगे कि हमने इसे डेडिकेट किया है, उसे डेडिकेट किया है। ये बहुत शर्मनाक है।”

सूर्यकुमार यादव, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से AAP नेता की इस टिप्पणी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

भारत ने जीत के बाद पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक करने से किया इनकार

रविवार को भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। यह मैच ऐसे समय हुआ जब सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले (जिसमें 26 नागरिकों की मौत हुई थी, ज्यादातर पर्यटक) के बाद पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर बहिष्कार की मांग उठ रही थी।

जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह जीत “हमारे सशस्त्र बलों को समर्पित है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लिया” और यह भी जोड़ा कि टीम “पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है।”

टॉस के दौरान भी सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ मिलाने से परहेज किया। जीत के बाद सूर्यकुमार और शिवम दुबे सीधे ड्रेसिंग रूम चले गए और टीम ने दरवाज़ा बंद कर लिया, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ी हैंडशेक का इंतजार करते रह गए।

एशिया कप का यह मुकाबला विपक्षी दलों की मांगों के बावजूद खेला गया, जिन्होंने पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करने की मांग की थी। हालांकि केंद्र सरकार ने भारत की भागीदारी पर आपत्ति नहीं जताई।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा,खेल और सुरक्षा को मिलाकर नहीं देखना चाहिए। दोनों अलग-अलग मुद्दे हैं। जहां तक भारत-पाक मैच, ऑपरेशन सिंदूर और बाकी बातों का सवाल है, कोई ये नहीं कह सकता कि सिर्फ उनकी तुलना करके मैच होगा या नहीं होगा। खेल की अपनी भावनाएं होती हैं, खिलाड़ियों की मेहनत होती है, इसलिए इसका विरोध करना उचित नहीं है। जो फैसला लिया गया है, सोच-समझकर लिया गया है।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।