"मोदी ने फोन किया, कहा..हमारा काम पूरा गया": भारत-पाक संघर्ष और 350% टैरिफ को लेकर ट्रम्प का नया दावा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव को लेकर अपना पुराना दावा दोहराया है। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने दोनों परमाणु देशों को “रोकने” के लिए कठोर आर्थिक धमकी दी थी और इसी कारण युद्ध रुका। इस बार उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान पर 350% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी..

"मोदी ने फोन किया, कहा..हमारा काम पूरा गया": भारत-पाक संघर्ष और 350% टैरिफ को लेकर ट्रम्प का नया दावा
22-11-2025 - 10:25 AM

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव को लेकर अपना पुराना दावा दोहराया है। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने दोनों परमाणु देशों को “रोकने” के लिए कठोर आर्थिक धमकी दी थी और इसी कारण युद्ध रुका। इस बार उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान पर 350% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी।

वॉशिंगटन डीसी में दिए गए अपने ताज़ा बयान में ट्रम्प ने कहा, भारत और पाकिस्तान परमाणु हथियारों के साथ एक-दूसरे पर हमला करने जा रहे थे। मैंने कहा, तुम लड़ सकते हो लेकिन उसके बाद मैं दोनों देशों पर 350% टैरिफ लगा दूंगा। अमेरिका के साथ कोई व्यापार नहीं…।”

उन्होंने कहा कि ऊँचे आयात शुल्क लगाने का हथियार उन्होंने कई देशों के खिलाफ इस्तेमाल किया और “आठ में से पाँच युद्ध” इसी रणनीति से खत्म कराए। ट्रम्प ने राष्ट्रपति जो बाइडन पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि बाइडन को तो समझ ही नहीं होगा कि कौन-सा देश किस संघर्ष में शामिल है और “दुनिया नर्क बन जाएगी।”

ट्रम्प ने यह भी दावा किया, मैं परमाणु धुएँ को लॉस एंजिलिस पर तैरता नहीं देखना चाहता था… मैंने कह दिया था, तुम्हें पसंद हो या न हो, 350% टैरिफ लगने वाले हैं और उसी से युद्ध रुक गया।”

ट्रम्प का दावा: भारत-पाक दोनों पीछे हटे

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी चेतावनी के बाद दोनों देश पीछे हट गए और संघर्ष विराम हुआ।

शरीफ की तारीफ और मोदी का फोन—ट्रम्प का बयान

अपने भाषण में ट्रम्प ने आगे कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने उन्हें फोन कर धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने “लाखों लोगों की जान बचाई।”

ट्रम्प के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, राष्ट्रपति ट्रम्प को पता भी नहीं कि उन्होंने कितने लाखों लोगों की जान बचाई।”

ट्रम्प ने यह भी जोड़ा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें फोन किया और कहा,“हमारा काम पूरा गया।” ट्रम्प के मुताबिक उन्होंने पूछा, किस बात पर पूरा हो गया? इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर दिया, “हम युद्ध नहीं करेंगे।”

पहले दावा था 200% टैरिफ का, अब 350%

ध्यान देने योग्य बात यह है कि ट्रम्प द्वारा बताई गई 350% टैरिफ धमकी एक नया आंकड़ा है।
अक्टूबर 2025 में उन्होंने कहा था कि उन्होंने 200% टैरिफ की चेतावनी दी थी, मैंने भारत और पाकिस्तान दोनों से कहा—अगर तुम लड़ोगे तो मैं व्यापार बंद कर दूँगा, 200% टैरिफ लगा दूँगा। तब तुम अमेरिका से कारोबार कर ही नहीं पाओगे।”

पिछले एक वर्ष में ट्रम्प कई बार यह दावा कर चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने में उनकी बड़ी भूमिका थी।
जहाँ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ इस दावे का समर्थन करते हैं, वहीं भारत ने हमेशा साफ किया है कि संघर्ष विराम पूरी तरह द्विपक्षीय बातचीत से हुआ था, किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।