20 साल बाद नितीश कुमार ने गृह विभाग सौंपा BJP के सम्राट चौधरी को..क्या है छिपा संदेश?

बिहार की राजनीति में एक बड़ा और प्रतीकात्मक बदलाव दर्ज हुआ है। लगभग 20 वर्षों तक अपने पास रखे गए गृह विभाग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार अपने डिप्टी और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को सौंप दिया..

20 साल बाद नितीश कुमार ने गृह विभाग सौंपा BJP के सम्राट चौधरी को..क्या है छिपा संदेश?
22-11-2025 - 10:28 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़ा और प्रतीकात्मक बदलाव दर्ज हुआ है। लगभग 20 वर्षों तक अपने पास रखे गए गृह विभाग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार अपने डिप्टी और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को सौंप दिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह निर्णय न केवल एनडीए के भीतर शक्ति संतुलन का संकेत देता है बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था पर बीजेपी की बढ़ती पकड़ का भी संदेश देता है।

10वीं बार मुख्यमंत्री बने नितीश, 26 मंत्रियों ने ली शपथ

गुरुवार को हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और गठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
74
वर्षीय नितीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली..

  • 14 BJP से
  • 8 JDU से
  • 2 LJP (RV) से
  • 1-1 HAM और RLM से

शुक्रवार को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, गृह विभाग अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे। नितीश कुमार ने अपने पास सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय और विजिलेंस विभाग रखा है।

गृह विभाग BJP को—संदेश क्या है?

गृह मंत्रालय को सम्राट चौधरी को सौंपना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है..

  • यह एनडीए में BJP की बढ़ती भूमिका का संकेत है।
  • सम्राट चौधरी की राजनीतिक हैसियत बढ़ाने को लेकर यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
  • सीमा क्षेत्रों और सीमांचल में कानून-व्यवस्था, अवैध आवागमन और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की कमान अब सीधे BJP के हाथ में होगी।

इसी सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली में कहा था कि “सम्राट चौधरी आगे चलकर बहुत बड़े नेता बनेंगे”, जिसे अब इस निर्णय से और बल मिलता है।

"गृह के बदले वित्त?" – इस बार समीकरण उलटे

अब तक के गठबंधनों में वित्त विभाग आम तौर पर BJP के पास जाता रहा है, लेकिन इस बार तस्वीर उलटी है।
वित्त और वाणिज्य कर विभाग JDU नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव को मिला है।

दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को..

  • राजस्व एवं भूमि सुधार,
  • खनन एवं भूविज्ञान विभाग दिए गए हैं।

नीतीश कैबिनेट की पूरी रूपरेखा

JDU को मिले विभाग

  • श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास, परिवहन
  • अशोक चौधरी – ग्रामीण कार्य
  • विजय चौधरी – भवन निर्माण, जल संसाधन, संसदीय कार्य
  • मदन सहनी – सामाजिक कल्याण
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव – वित्त, वाणिज्य कर

BJP को मिले अहम मंत्रालय

  • श्रेया सिंह – खेल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी
  • अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन
  • संजय टाइगर – श्रम संसाधन
  • Tags:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।