'राजीव गाँधी के शव का एक टुकड़ा नहीं मिला...',फिर दे दिया आजम खान ने सियासी बवाल मचाने वाला बयान
<p> UP Nikay Chunav 2023: स<em>माजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान अपने विवादास्पद बयान देने से खुद को रोक नहीं पते।सियासी बवाल मचाने वाले बयान उनके मुँह से जब तब निकलते ही रहते हैं। ऐसा ही एक मौका आया जब वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के बारे में कुछ ऐसा बोल गए ,जो कांग्रेस पार्टी को क्या ,शायद कांग्रेस के घोर विरोधियों को भी नागवार गुजरा होगा। रामपुर नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे पार्टी कैंडिडेट के समर्थन में प्रचार के दौरान आज़म ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर विवादित बयान दे दिया। सपा नेता बोले, 'भगवान का बदला बहुत क्रूर है। क्योंकि, कोई भी देख सकता है कि राजीव गांधी का एक भी टुकड़ा नहीं है, जिनके कभी सबसे अधिक सांसद थे।'</em></p>
दरअसल, आज़म खान निशाना तो भाजपा पर साध रहे थे लेकिन उनके मुँह से उदाहरण रुपी टिप्पणी राजीव गाँधी के लिए निकल गयी। रामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आज़म खान ने कहा, 'मैंने इंदिरा गांधी का जमाना भी देखा है। राजीव गांधी की सरकार में सबसे ज्यादा सांसद थे। लेकिन, देखिए कैसे उनके शरीर का एक टुकड़ा नहीं मिला। संजय गांधी जैसे लोग आसमान में उड़ते हैं, लेकिन टुकड़ों में पाए जाते हैं। इसलिए एक बार सरकार बदल जाती है, तो एक बड़ी लाइन चिन्हित की जाएगी।'
अपने राजनैतिक अनुभव किये साझा
सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने राजनीतिक जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने पूरे प्रशासन तंत्र का जिक्र करते हुए हमला बोला। आज़म खान बोले, '40-42 साल के राजनीतिक जीवन का अनुभव है। पुलिस वाले बदल जाएंगे। जिन पुलिसवालों ने तुम्हारे घरों के दरवाजे तोड़ दिए। जिन्होंने तुम्हें ठोकर मारी। वे यहां खड़े होकर तुम्हें इस बूट से सलाम करेंगे।'
आजम खान ने रामपुर में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी फातिमा जबी के लिए प्रचार के दौरान ये बातें कही। फातिमा रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।
हेट स्पीच के चलते ही आजम धो चुके हैं विधायकी से हाथ
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 में सरकार बनी थी। बीजेपी के सत्ता में आने के बाद रामपुर के पूर्व विधायक आजम खान पर 90 से अधिक आपराधिक केस दर्ज किए गए। पिछले साल अक्टूबर में हेट स्पीच के एक मामले में अदालत ने आज़म खान को 3 साल की जेल की सजा सुनाई।जयप्रडा के लिए भी उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी कि थी। राज्य विधानसभा सदस्य के तौर पर वो अयोग्य करार दिए गए। वो मामला अप्रैल 2019 का था, जब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान रामपुर में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण का मामला दर्ज किया गया था।
What's Your Reaction?